scorecardresearch
 

सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक की दर्दनाक मौत, कुछ दिन पहले ही हुई थी सगाई

कौशाम्बी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी. फिर पीछे से आए कंटेनर ने उसे कुचल दिया. जिससे स्कॉर्पियो सवार की मौत हो गई. मृतक की कुछ ही दिन पहले सगाई हुई थी.

Advertisement
X
युवक, जिसकी सड़क हादसे में गई जान. (File Photo: Akhilesh kumar/ITG)
युवक, जिसकी सड़क हादसे में गई जान. (File Photo: Akhilesh kumar/ITG)

यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक खाना खाने के लिए होटल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर की चपेट में आ गया. हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

पहले ट्रक ने मारी टक्कर, फिर पीछे से आए कंटेनर ने कुचला

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया के पास नेशनल हाईवे-2 की है. सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुआ निवासी शिवांश त्रिपाठी (30) पुत्र अजय कुमार अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जयसवाल होटल खाना खाने जा रहे थे. जैसे ही वह कसिया पश्चिम के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और मौके से निकल गया. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद शिवांश गाड़ी से उतरकर कुछ सामान निकालने लगे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: बस्ती में होली के दिन भीषण एक्सीडेंट: THAR की टक्कर से हवा में उड़े बाइक सवार; मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत

Advertisement

कुछ दिन पहले ही हुई थी सगाई

हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शिवांश त्रिपाठी अपने परिवार के इकलौते बेटे थे. कुछ ही दिन पहले उनकी सगाई हुई थी और कुछ महीनों बाद शादी होने वाली थी. लेकिन शादी से पहले ही इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं.

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मामले में थाना इंचार्ज चंद्र भूषण ने बताया कि देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement