scorecardresearch
 

यूपी: दारोगा बनने के चक्कर में नप गए 23 सिपाही, बिना बताए परीक्षा देने गए जवानों पर गिरी गाज

झांसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बिना अनुमति दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए और एक महीने तक ड्यूटी से गायब रहने वाले 23 सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है.

Advertisement
X
झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति (File Photo)
झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति (File Photo)

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस महकमे के भीतर बड़ी कार्रवाई हुई है. दारोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ड्यूटी से गायब रहने वाले 23 सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों ने छुट्टी ली थी, लेकिन तय समय पर वापस न लौटकर अनुशासनहीनता की.

छुट्टी लेकर गायब हुए 23 सिपाही

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबी जीटीएस मूर्ति ने अनुशासनहीनता के आरोप में 23 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ये सिपाही 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस में दारोगा के 4,543 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होने गए थे. 

सिपाहियों ने शुरुआत में 2 से 4 दिन की छुट्टी स्वीकृत कराई थी, लेकिन परीक्षा के बाद वे एक महीने से अधिक समय तक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैर हाजिर रहे. इस दौरान होली और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर भी वे वापस नहीं लौटे, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है.

गोपनीय जांच में खुला राज

पुलिस विभाग की गोपनीय जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी सिपाही दरोगा भर्ती की परीक्षा देने के लिए गए थे और बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इजाजत जरूरी नहीं होती, लेकिन परीक्षा में शामिल होने के लिए विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है. झूठ बोलकर छुट्टी लेना और ड्यूटी पर न लौटना घोर अनुशासनहीनता माना गया है. एसएसपी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement