scorecardresearch
 

झांसी में दबंगों की गुंडागर्दी... चोरी के शक में युवक को ट्रैक्टर से बांधा, फिर बेरहमी से पीटते रहे

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक युवक होली पर दिल्ली से अपने घर आया था. चोरी के शक में दबंगों ने उसे पकड़ लिया और ट्रैक्टर से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा. (Photo: Screengrab)
युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा. (Photo: Screengrab)

झांसी में चिरगांव इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. होली का त्योहार मनाने दिल्ली से अपने गांव लौटे एक युवक को कुछ दबंगों ने चोरी के शक में पकड़ लिया. इसके बाद अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसे ट्रैक्टर से बांध दिया. इसके बाद आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे सनसनी फैल गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

यह घटना झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठरी की है. यहां रहने वाला लड़का दिल्ली में मजदूरी करता है. वह होली के त्योहार पर अपने घर लौटा था. आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवकों ने उस पर चोरी का संदेह जताया. इसके बाद युवक को रस्सियों से ट्रैक्टर से बांध दिया और जमकर मारपीट की गई. युवक चीखते-चिल्लाते हुए छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा.

jhansi man tied to tractor beaten on theft suspicion video viral

मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने इसे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताया है.

यह भी पढ़ें: तीन से चार हमलावर, धारदार हथियार और तालिबानी बर्बरता... शिवसेना पार्षद के पति के कत्ल के पीछे किसकी साजिश?

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया. इसके बाद पीड़ित युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर चिरगांव थाने की पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement