scorecardresearch
 

दहेज न मिलने पर शौहर ने दिया तलाक, तुरंत रचाई दूसरी शादी... महिला ने सुनाई आपबीती

बांदा में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि शौहर ने महज दहेज न मिलने पर सबके सामने तलाक दे दिया और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद पति ने दूसरा निकाह कर लिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

उत्तर प्रदेश के बांदा में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि शौहर ने महज दहेज न मिलने पर सबके सामने तलाक दे दिया और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद पति ने दूसरा निकाह कर लिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. 

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह साल 2011 में शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ था. उसके दो बच्चे हैं. आरोप लगाया कि पति, देवर, जेठ समेत अन्य ससुराली जन निकाह में दिए दहेज को लेकर खुश नहीं थे. फिर से दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड, पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, 5 लोगों पर FIR दर्ज

'तीन तलाक देने के बाद पति दूसरी शादी कर ली'

मांग पुरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. वह परिवार के लिए सब कुछ सहती रही, लेकिन अब घर से निकाल दिया. बीती 4 फरवरी को उसके पति ने दहेज न दे पाने पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर सभी के सामने तलाक दे दिया. महिला का यह भी आरोप है कि पति ने तीन तलाक देने के बाद दूसरी शादी कर ली है.

Advertisement

मामले में डीएसपी ने कही ये बात

डीएसपी सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला द्वारा कोतवाली में शिकायत की गई है. उसने बताया कि उसके पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं. तरह-तरह की यातनाएं देते हैं. 2 फरवरी को तीन तलाक देकर किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है. तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement