scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा: खेलते-खेलते 15वीं मंजिल की बालकनी से गिरा 4 साल का बच्चा, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा की लोहिया एनक्लेव सोसाइटी (15वीं मंजिल) से गिरकर 4 वर्षीय मासूम अंश की दर्दनाक मौत हो गई. फ्लैट में रेनोवेशन का काम चल रहा था, जहां बलिया निवासी माता-पिता काम में व्यस्त थे और खेलते हुए बच्चा बालकनी से नीचे गिर गया. परिजनों ने बिना पुलिस शिकायत और पोस्टमार्टम के शव ले लिया है.

Advertisement
X
15वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत (Photo- ITG)
15वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत (Photo- ITG)

ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक सोसाइटी के फ्लैट की 15वीं मंजिल से 4 साल का बच्चा नीचे गिरा गया. बच्चे के नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई. परिजनों के द्वारा इस मामले में पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है. मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. 

पूरा मामला कासना थाना क्षेत्र के सेक्टर ओमीकरोंन 1 ए के लोहिया एनक्लेव सोसाइटी के टॉवर नंबर-D डी के एक फ्लैट का है. इसमें रेनोवेशन का कार्य चल रहा था. बलिया निवासी अरुण अपनी अपनी पत्नी के साथ काम में जुटे हुए थे. घर में उनका बच्चा अंश (4) खेल रहा था. इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते अचानक बालकनी तक चला गया और फिर उसके बाद वह नीचे जा गिरा. बच्चे के नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी गई. बच्चे का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है. परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत देने से इनकार कर दिया है. हालांकि, पुलिस इस मामले में पता कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ था और किस तरह से बच्चा नीचे गिर गया. पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत प्राप्त होती है तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

दरअसल, सोसाइटी में कुछ फ्लैट प्राधिकरण के द्वारा सीआईएसएफ को हैंडोवर किए गए हैं और कुछ को अन्य एजेंसी को दिया गया है. जिस-जिसको पजेशन मिल रहा है वह अपने हिसाब से फ्लैट में रिनोवेशन का कार्य कर रहा है. इसी तरह से इसी फ्लैट में भी रिनोवेशन का काम चल रहा था. लेकिन तभी एक दर्दनाक हादसे हो गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement