scorecardresearch
 

नई साइकिल ने ली जान, खुले नाले में गिरने से पांचवीं के छात्र की मौत

गोरखपुर में खुले नाले में गिरने से पांचवीं के छात्र कन्हैया चौरसिया की मौत हो गई. नई साइकिल से घूमते समय साइकिल नाले में जा गिरी और बाहर निकला सरिया पेट में घुस गया. मौके पर ही मासूम ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने नाले पर स्लैब न होने और निर्माण में लापरवाही को हादसे की वजह बताया है.

Advertisement
X
पांचवीं के छात्र कन्हैया की मौत (Photo: Screengrab)
पांचवीं के छात्र कन्हैया की मौत (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया.पांचवीं कक्षा के छात्र कन्हैया चौरसिया की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई.हादसा उस समय हुआ जब मासूम अपनी नई साइकिल से घूमने निकला था.

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही कन्हैया के पिता ने उसे साइकिल गिफ्ट की थी.  बेहद खुश था और रोज उसी साइकिल से आसपास घूमता था.घटना वाले दिन भी वह साइकिल चलाते हुए घर से निकला था. इसी दौरान अचानक उसकी साइकिल सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरी.

नई साइकिल से घूम रहा था कन्हैया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाले के ऊपर स्लैब नहीं रखा गया था और निर्माण के बाद अतिरिक्त सरिया भी बाहर निकला हुआ था. जैसे ही साइकिल नाले में गिरी, लोहे का सरिया कन्हैया के पेट में घुस गया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने घटना को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है. उनका कहना है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया. नाले को खुला छोड़ दिया गया और बाहर निकले सरिये को हटाया नहीं गया, जिससे यह हादसा हुआ.

Advertisement

बिना स्लैब का नाला बना मौत का जाल

सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

कन्हैया की मौत से परिवार में मातम पसरा है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस साइकिल को लेकर घर में खुशियां थीं, वही साइकिल अब मासूम की आखिरी याद बन गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement