उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां चार महीने पहले घर से स्कूल के लिए निकली 14 साल की 9वीं की छात्रा अचानक लापता हो गई थी. घर न लौटने पर परिजनो ने खोजबीन की. जब छात्रा नहीं मिली तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस नसर्विलांस और, सीसीटीवी कैमरे की मदद से अब जाकर नाबालिग छात्रा तक पहुंची है. छात्रा से पूछताछ में पता चला कि उसके साथ अलग-अलग होटलों 10 लोगों ने रेप किया. पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया 4 लोगों को जेल भेज दिया गया है और अन्य 6 लोगों से पूछताछ जारी है.
गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 9 वीं की पीड़ित छात्रा परिवार में बीमार मां के साथ अकेले रहती थी. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा के पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करते है, जिसकी वजह से छात्रा को पढ़ाने के लिए छात्रा की मौसी चौरी चौरा क्षेत्र में स्थित अपने घर ले गई. यहां बीते 1 नवंबर को वह स्कूल के लिए घर से निकली तो वापस नहीं लौटी. एक हफ्ते तक परिवार और रिश्तेदार खोजते रहे. छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने 7 नवंबर को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. केस दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी. सीसीटीवी, सर्विलांस की मदद से युवती तक पहुंची. 4 महीने बाद 23 मार्च को छात्रा को बरामद कर अपने साथ लाई.
पूछताछ में उसने बताया कि 'जब मैं 1 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो रास्ते में उसका जानने वाला ऑटो चालक मनीष राजभर (उर्फ मोनू) मिल गया. उसने बहला फुसला कर ऑटो में बैठाया और एक निर्माणाधीन मकान में ले गया. वहां पर उसने रेप किया.थोड़ी देर बाद उसके दो दोस्त भी वहां आए और उन दोनों ने भी दुष्कर्म किया. इसके बाद वे लोग उसे रोड पर छोड़ कर भाग गए.
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके बाद वह घर न जाकर रामगढ़ताल चली गई.वहां काफी देर तक परेशानी में बैठी रही. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अन्य युवक से हुई. उसके बहकाए में आकर वह उसके घर चली गई. युवक ने छात्रा को एक महीने तक घर में रखा और उसके साथ रेप करता रहा. उसने भी अपने दो तीन दो दोस्तों को बुलाया जिन्होंने उसके साथ रेप किया. छात्रा ने रेप करने वाले10 लोगों की जिक्र किया है.
पुलिस ने छात्रा के बयान के बाद केस दर्ज किया. छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगाली, जिससे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई.पुलिस जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था. कई लोगों के नाम सामने आए. हरकत में आई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें आरोपी होटल संचालक धर्मराज, ऑटो चालक मनीष राजभर, अन्य दो समीर,और किशन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.