scorecardresearch
 

रस्मों के बीच भौंका दुल्हन का पालतू कुत्ता, युवक ने पीट दिया तो हुआ बवाल... बारात में चलीं कुर्सियां-लाठी, टूटी शादी

यूपी के फतेहपुर में शादी का मंडप सजा था, रस्में चल रही थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन एक छोटी-सी घटना ने सबकुछ पलट दिया. दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर ऐसा विवाद भड़का कि बारात और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. हालात इतने बिगड़े कि दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया और मामला थाने तक पहुंच गया.

Advertisement
X
दुल्हन के कुत्ते को पीटा तो टूटी शादी. (Photo: Screengrab)
दुल्हन के कुत्ते को पीटा तो टूटी शादी. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह उस वक्त बवाल में बदल गया, जब दुल्हन के पालतू कुत्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व कुर्सियां चलने लगीं. इस घटना में कई लोग घायल हो गए और अंत में दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया.

पूरा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस का है. यहां बुधवार रात धूमधाम से शादी समारोह आयोजित किया गया था. लड़की पक्ष प्रयागराज से बारातियों के स्वागत के लिए पहुंचा था, जबकि दूल्हा पक्ष भी पूरे उत्साह के साथ बारात लेकर आया था. शुरुआती कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. जयमाल की रस्म हंसी-खुशी पूरी हुई और दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था.

रात बीतने के बाद भोर करीब चार बजे मंडप में जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी. इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता, जिसे परिजन साथ लेकर आए थे, भौंकने लगा. आरोप है कि वर पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया. यहीं से पूरा मामला बिगड़ गया.

fatehpur wedding called off after dog beaten clash between bride and groom side

इस पर वधू पक्ष ने नाराजगी जताई, जिससे विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी में मचा बवाल, दूल्हे के मामा और बहन को पीटा, फोटो खिंचाने को लेकर हुआ विवाद

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और कुर्सियां तक फेंकी गईं. इस मारपीट में वधू पक्ष के एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर में चोट आई. वहीं दूल्हा पक्ष के भी दो लोग घायल हुए.

शादी का पूरा माहौल कुछ ही मिनटों में जंग के मैदान में बदल गया. स्थिति बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया. कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया.

fatehpur wedding called off after dog beaten clash between bride and groom side

घटना के बाद दोनों पक्षों को खागा कोतवाली ले जाया गया. वहां पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों से बातचीत की. इस दौरान पुलिस ने दुल्हन से भी उसकी राय पूछी.

दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब दुल्हन ने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें आपसी सहमति से मामला सुलझाने की कोशिश की गई. तय हुआ कि जो भी दान-दहेज और उपहार दिए गए थे, उन्हें वापस कर दिया जाएगा. दोनों पक्षों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के आपसी समझौते से मामला खत्म करने का फैसला लिया.

Advertisement

fatehpur wedding called off after dog beaten clash between bride and groom side

पूरे मामले को लेकर दूल्हे ने क्या बताया?

दूल्हे ने कहा कि हम लोगों के बीच प्रेम-प्रसंग था. लड़की अपने घर को छोड़कर मेरे घर आ गई थी, जिसके बाद हमने कानपुर में आर्य समाज से शादी कर ली थी. लड़की पक्ष ने दोनों की शादी करने का वादा किया था और इसी तहत हम लोग बारात लेकर आए. वरमाला का कार्यक्रम अच्छी तरह से निपट गया, लेकिन सुबह के समय शादी की अन्य रस्मों के दौरान कुत्ते को मारने को लेकर विवाद हो गया.

पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों में समझौता हो गया, दहेज लौटा दिया है

कोतवाली प्रभारी आरके पटेल ने कहा कि कुत्ते को मारने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था. दोनों पक्ष थाने आए थे. समझौता हो गया है. जो भी दान दहेज का सामान था, दोनों लोग आपस में लौटा दिए हैं. मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के 5 से 6 लोग घायल हुए थे, जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया है. लड़की पक्ष प्रयागराज वापस लौट गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement