scorecardresearch
 

UP: कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे 25 साल के छात्र की हत्या, शव बोरे में बंद रेलवे ट्रैक पर मिला

इटावा में 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्र मनीष यादव की हत्या का मामला सामने आया. दो दिन पहले वह कोचिंग से घर लौटते समय लापता हुआ था. शुक्रवार उसका शव बोरे में बंद होकर थाना इकदिल क्षेत्र के पास फ्रंट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ. परिजन अपहरण कर हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
X
इटावा में छात्र की हत्या (File Photo: ITG)
इटावा में छात्र की हत्या (File Photo: ITG)

इटावा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शहर के थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम बंधा निवासी 25 वर्षीय मनीष यादव, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था उसकी हत्या कर दी गई. मनीष दो दिन पहले 18 फरवरी 2026 को कोचिंग पढ़कर घर लौटने के बाद लापता हो गया था. परिजनों ने जब उसे ढूंढने की कोशिश की और वह नहीं मिला तो उन्होंने नजदीकी थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई.

शुक्रवार सुबह थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चितभवन के पास फ्रंट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर मनीष यादव का शव बोरे में बंद हालत में मिला. पुलिस ने परिजनों और पहचान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता राजवीर यादव का कहना है कि उनका बेटा अपहरण कर हत्या कर दी गई.  उनके अनुसार परिवार के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है.

रेलवे ट्रैक पर बोरे में मिला शव

राजवीर यादव ने बताया कि मनीष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. उसने जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा दी थी और उसका मेरिट आने वाला था. इसके साथ ही वह पुलिस की परीक्षा भी दे चुका था. परिजन मानते हैं कि अगर पुलिस जल्दी उसका पता लगा पाती तो शायद वह आज जिंदा होता. मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पूरी तरह से शोक में है.

Advertisement

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर एक मृतक का शव मिला है. पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतक के पास मिले सामान और अन्य सबूतों को एकत्र कर एविडेंस तैयार किया जा रहा है. 18 फरवरी को इसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी और अब पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मनीष यादव की हत्या ने पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता पैदा कर दी है. उसके दोस्त और सहपाठी भी इस घटना से हैरान हैं. स्थानीय लोग इस हत्याकांड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जांच की निगरानी पर सवाल उठा रहे हैं. रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

परिजन और पुलिस दोनों ही इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है. पुलिस इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. अधिकारी यह भी बता रहे हैं कि शव के पास मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि घटना की सही वजह और आरोपियों का पता लगाया जा सके.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

मनीष यादव की हत्या ने परिवार और समाज में गंभीर चिंता पैदा कर दी है. उनके पिता का कहना है कि उनका बेटा मेहनती और लगनशील था, और उसने अपनी पढ़ाई में काफी मेहनत की थी. लेकिन कुछ लोगों के द्वेष और जमीनी विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी गई.

Advertisement

स्थानीय पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस हत्याकांड के पीछे के कारण और दोषियों का खुलासा किया जाएगा. मृतक मनीष यादव की मौत ने इलाके में भय और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना ने यह भी दिखाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा भी अपने जीवन में कई प्रकार के खतरे और दबाव का सामना करते हैं. मनीष यादव की हत्या ने परिवार और समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement