scorecardresearch
 

UP: मंदिर के पास हैंडपंप से पानी पीने पर दलित को 7 लोगों ने पीटा, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

भदोही में एक दलित व्यक्ति को मंदिर के पास हैंडपंप से पानी पीने पर सात लोगों ने कथित तौर पर पीटा. पीड़ित की पहचान अभिषेक गौतम (24) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. मामले की जांच सर्किल ऑफिसर प्रभात राय को सौंपी गई है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI)
प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI)

उत्तर प्रदेश के भदोही से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक दलित व्यक्ति को मंदिर के पास हैंडपंप से पानी पीने पर सात लोगों ने कथित तौर पर पीटा. पीड़ित की पहचान अभिषेक गौतम (24) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी.

घटना 26 जुलाई की है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने जातिवादी गालियों का इस्तेमाल किया और अभिषेक गौतम पर शारीरिक हमला किया. उसकी गर्दन को अपने पैरों से दबाया. इस दौरान उसकी जीभ बाहर नहीं निकल आई थी. पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि हमलावरों ने उसे और उसके परिवार को धमकी भी दी कि अगर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी तो वे उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें- यूपी के भदोही में दुकान के पास पेशाब करने पर दलित युवक को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज

'विशेष अदालत में याचिका दायर की'

बी.ए. के छात्र और कबड्डी खिलाड़ी गौतम को मंदिर के पास सार्वजनिक मैदान में अक्सर जाने के कारण निशाना बनाया गया. शिकायत के अनुसार, उन्होंने पहले उसे हैंडपंप का इस्तेमाल करने या मंदिर पर बैठने के खिलाफ चेतावनी दी थी. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, गौतम ने आरोप लगाया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद उन्होंने न्याय की मांग करते हुए यहां एक विशेष अदालत में याचिका दायर की.

Advertisement

17 अक्टूबर को ही दर्ज कर ली गई FIR

अदालत ने गुरुवार को सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया. आरोपी फिलहाल फरार हैं. एसपी ने बताया, अदालत के निर्देश पर 17 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. मामले की जांच सर्किल ऑफिसर प्रभात राय को सौंपी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement