scorecardresearch
 

'साहब, मंत्री के लोगों ने कब्जा ली हमारी जमीन...', किसान बोला- नहीं हो रही कहीं सुनवाई

पूरा मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के धारऊ रोड का है. यहां पर कामता प्रसाद की करीब 15 बीघा कृषि भूमि है. कामता प्रसाद के पुत्र उमेश का आरोप है कि हमारी जमीन को दबंगों ने कब्जा ली है. वह मंत्री के करीबी हैं. पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है.

Advertisement
X
किसान ने लगाया मंत्री के करीबी पर जमीन कब्जाने का आरोप (Photo Aajtak).
किसान ने लगाया मंत्री के करीबी पर जमीन कब्जाने का आरोप (Photo Aajtak).

यूपी के मैनपुरी में एक किसान की पैतृक कृषि भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है. पीड़ित किसान का आरोप है कि दबंगों ने पहले मेरे खेत से लगी हुई जमीन का बैनामा कराया. इसके बाद मेरी जमीन पर भी कब्जा कर लिया. किसान का कहना है कि उसने इस संबंध में जिले के तमाम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया वह सभी सत्ता पक्ष से जुड़े हुए हैं. हमारी कब्जाई हुई जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है. 

दरअसल, पूरा मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के धारऊ रोड का है. इसी रोड के नजदीक कामता प्रसाद की करीब 15 बीघा कृषि भूमि है. कामता प्रसाद के पुत्र उमेश का आरोप है कि मेरी जमीन का पहले से ही रकवा कम था. 

थाने में जबरदस्ती बिठाया: पीड़ित

करीब तीन महीने पहले हरिशरण पचौरी नाम के व्यक्ति हमें परेशान करना शुरू किया. जब मैं खेत की जुताई कराने गया तो इन्होने ट्रैक्टर वाले को भगा दिया, मुझसे गाली-गलौच किया और पुलिस से साठगांठ कर मुझे थाने में बिठा दिया.

'मंत्री से हैं दबंगों के संबंध'

इसके बाद हरिशरण पचौरी थाने पहुंचा. मुझसे कहा कि बबलू पांडे के घर चलना पड़ेगा. बबलू के घर पर डरा-धमकाकर मेरे पिताजी से सहमति पत्र लिखवाया गया और लेखपाल से सांठगांठ करके मेरी जमीन की नाप जोख की गई. उमेश ने कहना है कि बबलू पांडेय मंत्री जयवीर सिंह का खास आदमी है.

Advertisement

'पुलिस नहीं कर रही हमारी मदद'

उमेश के मुताबिक, वह लोग मेरे पीछे पड़े हैं. उनका खेत नहीं नापा गया है. मैने लेखपाल पुष्पेंद्र चौहान से कहा कि इनके रकवे तो निकाल दो तो उन्होंने कहा कि मैं केवल सीमांकन करने आया हूं. अब मेरा मौके पर डेढ़ बीघा खेत कम है. मेरे पास सिविल कोर्ट का स्टे होने के बाबजूद मेरे खेत पर जेसीबी चलाई गई.

शिकायत करने पर भी पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की. उल्टा कोतवाली निरीक्षक प्रदीप सेंगर ने मेरे पिताजी और भाई से कहा कि चले जाओ नहीं तो अभी तुम्हें ही बंद कर दूंगा. पुलिस हमारी घर की औरतों को भी पकड़ कर थाने ले आई. यह सब नेताओं के दबाव में किया जा रहा है.

'हमारे भाई का सिर फोड़ा'

उमेश के भाई ने बताया कि जब हम लोगों ने जेसीबी चलाने से रोका तो मेरे विकलांग भाई का सर फोड़ दिया गया और पुलिस ने उल्टा हम लोगों को ही थाने में बिठा लिया. वहीं, जब मौके पर जाकर देखा तो हरिशरण पचौरी मिले जिनपर जमीन कब्जा करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि मैनें दो बीघा जमीन कामता प्रसाद के खेत से लगी हुई है उसका बैनामा कराया है और लेखपाल को बुलाकर के जमीन का सीमांकन किया गया है मेरी जमीन खुद कामता प्रसाद दबाए हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement