scorecardresearch
 

अयोध्या में रामनवमी पर कोविड-19 से सुरक्षा की तैयारी, विदेशी श्रद्धालुओं के लिए क्वारंटाइन वार्ड तैयार

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जाएगी. रामनवमी को लेकर पूरे शहर में विशेष तैयारी की जा रही है. हर लिहाज से जिला प्रशासन सभी इंतजाम चुस्त-दुरुस्त करने में जुटा है. इसी के तहत भारत से बाहर कोरोना के सक्रिय मामलों को देखते हुए विदेशी श्रद्धालुओं के लिए जिला अस्पताल में क्वारंटाइन वार्ड भी बनाए गए हैं.

Advertisement
X
राम लला
राम लला

Ram Navami in Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. खासकर बाहर से आने वाले लोगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है.  ऐसे में इस खास अवसर पर राम लला के दर्शन के लिए दूसरे देशों से भी  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. इसलिए भारत से बाहर कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यहां के अस्पतालों में विशेष क्वारेंटाइन वार्ड बनाए गए हैं. 

जिला प्रशासन रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर पूरी तैयारी में है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों के लिए यहां के अस्पतालों में विशेष क्वारंटाइन वार्ड बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभआग का कहा है कि विदेशों में कोविड -19 के सक्रिय मामलों को ध्यान में रखते हुए इससे रोकथाम के सारे उपाय किये जा रहे हैं. इसलिए विशेष क्वारंटाइन वार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया गया है. 

विदेशी श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं चार क्वारंटाइन वार्ड 
अयोध्या जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें कोविड-19 से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. इसलिए जिला अस्पताल में चार विशेष क्वारंटाइन वार्ड बनाए गए हैं. इसमें कोरोना संक्रमित विदेशी पर्यटकों को रखा जाएगा.

Advertisement

लक्षण पाए जाने पर 14 दिनों तक रखा जाएगा क्वारंटाइन
मेडिकल अफसर ने कहा कि 17 अप्रैल को रामनवमी के दौरान अगर किसी भी विदेशी श्रद्धालु में कोरोना के लक्षण पाए गए तो इन क्वारंटाइन वार्ड में उनलोगों को रखा जाएगा. यहां 14 दिनों तक विदेशी लोगों को क्वारंटाइन करके रखा जाएगा.वहीं जब अयोध्या में कोरोना की टेस्टिंग को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में हमें कोई निर्देश नहीं मिला है. 
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement