scorecardresearch
 

'गली के लड़कों संग उसे छोड़ने गए थे हसबैंड, फिर नहीं लौटे', डांसर संग भागे दूल्हे की पत्नी छलका दर्द, बोली- मेरे परिवार को तबाह कर तुली है वो

Aligarh Groom missing with dancer: अलीगढ़ से सामने आई यह घटना किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है. निकाह के चंद दिनों बाद ही एक डांसर के प्रेमजाल में फंसकर दूल्हे का फरार होना और अब उसकी पत्नी का सामने आकर अपना दर्द बयां करना, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
X
फरार पति को पाने के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंची नवविवाहिता.(Photo:Screengrab)
फरार पति को पाने के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंची नवविवाहिता.(Photo:Screengrab)

''हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि वह नाचने वाली मेरे बसे-बसाए घर को उजाड़ पर तुल गई है..." यह दर्द बिलाल की पत्नी गुलिस्तां का है, जिसका पति बहन की शादी में आई डांसर सोनी उर्फ शबनम के साथ फरार हो गया है. गुलिस्तां ने आरोप लगाया है कि सोनी ने उसके पति को अपने जाल में फंसा लिया है और अब उसे अपने पति की जान का डर सता रहा है.      
 
नवविवाहित बिलाल की पत्नी ने कहा, ''हम दोनों की शादी बीते साल 3 दिसंबर की शादी हुई थी. 5 दिसंबर को नाचने वाली सोनी उर्फ शबनम मेरी ननद की शादी में डांस करने बुलाई गई थी. इसके दूसरे दिन लोग बोलने लगे कि इसे छोड़ने कौन जाएगा? तो गली के लड़कों संग मेरे हस्बैंड भी डांसर को छोड़ने के लिए चले गए. फिर पता नहीं क्या हुआ कि इन दोनों का चक्कर चलने लग गया. फिर एक दूसरे से कॉल पर बात करने लग गए. फिर पति जब भी घर आते थे तो सबसे लड़ाई-झगड़ा करते थे. एक दिन मैंने उनका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह सोनी उर्फ शबनम से बात कर रहे थे. सोनी शाहनाबाद की रहने वाली है. मैंने उसका एक वीडियो देखा तो पता चला कि सोनी मर्डर केस में भी शामिल है... अब मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं. मुझे डर लग रहा है कि सोनी मेरे पति के साथ कुछ कर न दे. पुलिस जल्दी से जल्दी कार्रवाई करे.'' 

बता दें कि अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के सराय इंतजाम अली इलाके में 3 दिसंबर 2025 बिलाल और गुलिस्तां का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ था. 4-5 दिसंबर को बिलाल की बहन की भी शादी थी. कार्यक्रमों में शाहनाबाद निवासी डांसर सोनी उर्फ शबनम को बुलाया गया.  

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बिलाल गली के कुछ लड़कों के साथ सोनी को घर छोड़ने गया. गुलिस्तां के अनुसार, यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. घर लौटने के बाद बिलाल अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहने लगा और घर में क्लेश करने लगा. जब गुलिस्तां ने फोन चेक किया, तो घंटों की कॉल डिटेल सोनी के नाम पर मिली. गुलिस्तां ने पुलिस को दिए बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

उधर, 11 फरवरी को जयपुर के एक होटल का वीडियो सामने आया है, जिसमें बिलाल और सोनी साथ दिख रहे हैं. गुलिस्तां का दावा है कि उसने एक वीडियो देखा है जिसमें सोनी किसी मर्डर केस में शामिल बताई जा रही है. 

Advertisement

परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले साल सोनी के एक प्रेमी का शव कब्रिस्तान में गड़ा मिला था. उन्हें डर है कि बिलाल के साथ भी कुछ अनहोनी न हो जाए. 

गांधी पार्क थाना पुलिस ने गुलिस्तां की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है. पुलिस की टीमें वीडियो और मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजस्थान और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement