scorecardresearch
 

UP: ट्रक से 2 कुंटल 75 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया दो तस्करों को गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 2 कुंटल 75 किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस ने एक ट्रक से 2 कुंटल 75 किलो गांजा बरामद किया गया है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है. ट्रक के साथ दो तस्कर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब तस्करों के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.  

दरअसल, आगरा पुलिस मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया. मगर, वह रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को घेरकर पकड़ लिया.

ओड़िशा से गांजे की खेप लेकर निकले थे तस्कर 

पुलिस ने ट्रक से 2 कुंटल 75 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें एक आरोपी मथुरा का और दूसरा आरोपी जौनपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि ट्रक मालिक राजकुमार ओड़िशा से गांजे की खेप लेकर निकला था.

मथुरा में करनी थी इसकी सप्लाई 

आगरा में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक को रोका और गांजे की खेप बरामद कर ली. गांजे के तस्करों ने बताया कि उन्हें इसकी सप्लाई मथुरा में करनी थी. मगर, इससे पहले ही पुलिस को मुखबिर से खबर मिल गई थी और इस खेप को बरामद कर लिया गया. 

Advertisement

एक अन्य युवक भी बैठा था ट्रक में  

पुलिस ने ट्रक में सवार एक अन्य युवक को भी पकड़ा है. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह सवारी के रूप में ट्रक में चढ़ा था. पुलिस युवक के बारे में पता कर रही है. पता किया जा रहा है कि क्या उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है. 

तस्करों के नेटवर्क का पता कर रही है पुलिस 

वहीं, पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया, "ट्रक के अंदर से तीन लोग पकड़े गए हैं. एक चालक और एक परिचालक है. एक अन्य युवक खुद को सवारी बता रहा है. उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है."

उन्होंने आगे बताया, "पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तस्करों के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बात की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है."

Advertisement
Advertisement