कहते हैं किसी के हुलिये और उसके शरीर से उसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.सोशल मीडिया पर इन्हीं बातों को साबित करता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साधु बाबा जैसे वेश में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिम में भारी वजन उठाते दिखाई देते हैं. वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि हर प्लेटफॉर्म पर लोगों के रिएक्शन बाढ़ की तरह आ रहे हैं.
वीडियो को X पर @Bahubali_IND2 ने शेयर किया है. कैप्शन है-जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे. साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी. ब्रह्मचारी पॉवर.
वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति दिखते हैं, जिनके सिर पर पगड़ी है और शरीर पर भगवा कपड़े. लंबी दाढ़ी और सादगी भरा लुक देखकर लगता है कि वे किसी साधु या ब्रह्मचारी जीवन का पालन करते हैं. जिम में मौजूद कई युवा उन्हें देखकर पहले हंसते और हल्का मजाक करते नजर आते हैं.
लेकिन जैसे ही बाबा भारी बारबेल को पकड़कर डेडलिफ्ट करने की कोशिश करते हैं, माहौल अचानक बदल जाता है. बारबेल पर काफी वजन लगा है और सभी की नजरें उन पर टिक जाती हैं. बाबा थोड़ी देर फोकस करते हैं. फिर जोर लगाकर पूरा वजन उठाने में सफल हो जाते हैं. उनका यह लिफ्ट देखकर जिम में मौजूद सभी लोग चुप हो जाते हैं.
देखें वायरल वीडियो
जिम में छा जाती है खामोशी!
वीडियो में एक अन्य व्यक्ति (शायद ट्रेनर या साथी) नीचे झुककर लिफ्ट को ध्यान से देखता है. बाबा के सफल लिफ्ट करते ही वहां मौजूद युवाओं की हंसी गायब हो जाती है और खामोशी छा जाती है.
वीडियो कहां का है इसकी साफ जानकारी नहीं है, लेकिन यह किसी लोकल भारतीय जिम का लगता है. बाबा की उम्र अधिक है, फिर भी उनकी बॉडी फिट और कंट्रोल में दिखाई देती है. यही वजह है कि वीडियो लोगों पर इतना प्रभाव छोड़ रहा है.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर दो तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग इसे बेहद प्रेरणादायक बता रहे हैं. कमेंट्स में लिखा जा रहा है-ब्रह्मचर्य में बहुत शक्ति होती है.कपड़ों से किसी की ताकत का अंदाजा मत लगाओ.
वहीं कुछ लोग सावधान करने वाले कमेंट भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि फॉर्म ठीक नहीं है, स्पाइन को नुकसान हो सकता है. ये बहुत रिस्की मूव है.
इसके बावजूद वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. रीपोस्ट की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिससे यह क्लिप ट्रेंड में बना हुआ है.
वीडियो को लेकर लोगों का मानना है कि यह सनातन संस्कृति, ब्रह्मचर्य की ताकत और “दिखावे पर किसी का आंकलन न करने” जैसा संदेश देता है. कई लोग इसे मोटिवेशनल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे ओवरहाइप्ड या रिस्की बताते हैं.