scorecardresearch
 

क्या संस्कार हैं! दूल्हा-दुल्हन ने कैटरिंग स्टाफ को परोसा खाना, शादी का वीडियो वायरल

एक नई-नवेली जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन खुद अपने कैटरिंग स्टाफ को खाना परोसते नजर आ रहे हैं

Advertisement
X
सोशल-मीडिया-पर-इस-वीडियो-की-तारीफ-हो-रही-है (Photos: @aarush7069/Instagram)
सोशल-मीडिया-पर-इस-वीडियो-की-तारीफ-हो-रही-है (Photos: @aarush7069/Instagram)

सोशल मीडिया पर शादियों की रील्स अक्सर वायरल होती रहती हैं. कहीं दूल्हे का धमाकेदार डांस चर्चा में होता है, तो कहीं दुल्हन स्टेज पर रील बनाती नजर आती है. कभी दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री सुर्खियां बटोरती है, तो कभी पैसों की बारिश वाला वीडियो ट्रेंड करने लगता है. भव्यता और दिखावे के बीच कई बार सादगी कहीं पीछे छूट जाती है.

लेकिन इन दिनों एक ऐसा शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो इन सब से बिल्कुल अलग है. लोग इसे देखकर कह रहे हैं -क्या सादगी है, क्या संस्कार है. आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है.

इंस्टाग्राम यूजर आरुष ने इस खास पल का वीडियो शेयर किया. उन्होंने इसे कैप्शन दिया – ‘कुछ अलग करने का सोच रहा हूं.’ इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन हाथों में खाने से भरे बर्तन लेकर कैटरिंग स्टाफ की ओर बढ़ते हैं. स्टाफ के लोग कुर्सियों पर कतार में बैठे नजर आते हैं. मुस्कुराते हुए यह जोड़ा एक-एक कर सभी को खाना परोसना शुरू करता है.

देखें वायरल वीडियो

मेहनत को सम्मान देने की कोशिश

Advertisement

कैटरिंग स्टाफ इस अप्रत्याशित गेस्चर से पहले तो चौंक जाता है, लेकिन जल्द ही उनके चेहरों पर मुस्कान फैल जाती है. शादी की भव्यता और शोर-शराबे के बीच यह दृश्य बेहद शांत और भावुक माहौल बना देता है. आमतौर पर बड़े आयोजनों में पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों की मेहनत अनदेखी रह जाती है, लेकिन इस जोड़े ने उसी मेहनत को सम्मान देने की कोशिश की.

ये भारत के संस्कार हैं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने लिखा कि यह साबित करता है कि विनम्रता और सम्मान आज भी जिंदा हैं. लोगों ने कहा कि ऐसे छोटे लेकिन सच्चे कदम उन लोगों की मेहनत को पहचान देते हैं, जो लंबे और थकाऊ दिन के बाद भी मुस्कुराते हुए सेवा करते हैं.

कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की भरमार दिखी. एक यूजर ने लिखा कि भगवान आपको और आपके परिवार को खुशियों से भर दे. वहीं दूसरे ने कहा कि वाह, क्या उदार परंपरा है. यह वीडियो देखकर परिवार का दिल जरूर खुश हुआ होगा. किसी ने यह भी लिखा कि अगर यह दिखावा भी है, तो भी अच्छा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement