पाकिस्तान में 'टाइगर मेमन' को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बावजूद भारत में इसे लेकर काई हलचल नहीं है. दरअसल, यह मजरा कुछ और ही है.
मीडिया में बुधवार को यह खबर आई कि टाइगर मेमन नाम का शख्स कराची में गिरफ्तार कर लिया गया. सोशल मीडिया में भी यह खबर खूब शेयर की जाने लगी. बाद में पाकिस्तान की अथॉरिटी ने यह साफ किया कि गिरफ्तार शख्स कोई और अपराधी है, जिसका उपनाम टाइगर मेमन है. अंग्रेजी अखबार 'द हिंदुस्तान टाइम्स' ने यह खबर छापी है.
जिओ न्यूज ने Twitter हैंडल से शेयर किया था कि पाकिस्तान के फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (FIA) के साइबर क्राइम विंग ने 'टाइगर मेमन' को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है गिरफ्तार शख्स ने फेसबुक पर एक लड़की को धमकी दी थी. यही नहीं, उसके खिलाफ छेड़छाड़ का भी मामला है.
गौरतलब है कि टाइगर मेमन साल 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी है. उसका भाई याकूब मेमन फांसी पर चढ़ाया जा चुका है.