scorecardresearch
 

ई श्रीधरन को ‘डाक्टर आफ साइंस’ की उपाधि

मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने मंगलवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन को ‘डाक्टर आफ साइंस’ की मानद उपाधि से विभूषित किया.

Advertisement
X

मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने मंगलवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन को ‘डाक्टर आफ साइंस’ की मानद उपाधि से विभूषित किया.

समारोह में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करते हुए ई-सर्विस पोर्टल का लोकार्पण और ई-मास्टर कार्ड जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का पलायन रोकने के लिए सार्थक प्रयास किये जाये. विश्व में ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और आविष्कार के क्षेत्र में भारत के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में ही शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐसे उत्कृष्ट वातावरण का निर्माण किया जाये, जिससे देश तथा समाज के हित में प्रतिभाओं के ज्ञान और क्षमता का समुचित दोहन किया जा सके.

दिल्ली मेट्रो रेल कापरेरेशन के प्रबंध निदेशक श्रीधरन ने कहा कि सुनिश्चित विकास के लिए समर्पण, प्रतिबद्धता और कार्य संस्कृति का होना जरूरी है. विद्यार्थियों को इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए, तभी जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा. केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि शिक्षा को देश और दुनिया की आवश्यकता के अनुरूप स्वरूप देने के प्रयास किये जा रहे हैं.

Advertisement

इसके लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि देश की अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके. प्रदेश के तकनीकी शिक्षामंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की मंजूरी दी जाए.

राज्य सरकार इस काम में सहयोग करेगी. इस अवसर पर केन्द्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री अरुण यादव और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री महेन्द्र हार्डिया ने भी संबोधित किया. समारोह में 45 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई और 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 21 विद्याथियों का रजत पदक प्रदान किये गये.

Advertisement
Advertisement