scorecardresearch
 

बीच पर सरेआम कपल ने पार कर दी रोमांस की हदें! पुलिस ने किया अरेस्ट

थाईलैंड के बीच पर सरेआम अश्लील हरकत करने की वजह से एक कपल को गिरफ्तार कर लिया गया. वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे देशों से आने वाले टूरिस्ट के लिए थाईलैंड में ऐसी हरकत करना आम बात है, लेकिन इससे लोकल्स को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है.

Advertisement
X
थाईलैंड के बीच पर अश्लील हरकत करते पकड़े गए टूरिस्ट (Photo - Pexels)
थाईलैंड के बीच पर अश्लील हरकत करते पकड़े गए टूरिस्ट (Photo - Pexels)

थाईलैंड में दूसरे देशों से हजारों टूरिस्ट वहां के मनमोहक समुद्री तट का लुत्फ उठाने जाते हैं. अलग-अलग देशों से अलग-अलग मूड वाले लोग वहां पहुंचते हैं. ऐसे में कई बार कुछ टूरिस्ट ऐसा कुछ कर बैठते हैं कि वहां के आसपास का माहौल शर्मिंदगी से भर जाता है. हाल ही में फ्रांस से आए एक कपल ने कुछ ऐसा ही किया और इस वजह से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा.  

थाईलैंड के एक खूबसूरत समुद्र तट पर एक कपल का अंतरंग पल बिताते हुए वीडियो वायरल हुआ था.  स्थानीय लोगों ने भी सार्वजनिक जगह पर अभद्रता फैलाने की शिकायत की. इसके बाद वहां की स्थानीय पुलिस के कान खड़े हुए और मामले की छानबीन शुरू कर दी.  इसके बाद एक फ्रांसीसी कपल को गिरफ्तार किया गया. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड पुलिस के  अधिकारियों ने बताया कि थाईलैंड के एक सुनसान समुद्र तट पर फ्रांसीसी कपल खुलेआम संबंध बना रहे थे.  10 अप्रैल को फुकेत के पर्यटक द्वीप के रायी बीच पर रेत पर इन्हें मौज-मस्ती करते हुए देखा गया था.

स्थानीय लोगों ने इनकी आपत्तिजनक एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर पुलिस में शिकायत कर दी.कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे उनके आसपास से गुजर रहे थे तो सदमे में आ गए. क्योंकि, उन्हें दूसरे लोगों की जरा भी परवाह नहीं थी और वो अपने काम में लगे हुए थे. सार्वजनिक रूप से इस तरह अभद्र गतिविधि में लिप्त रहने के कारण वहां के लोकल और दूसरे टूरिस्ट को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. 
 

Advertisement

लोकल्स को होना पड़ता है शर्मिंदा
स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में गश्त न करने पर पुलिस की कड़ी आलोचना की. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि बहुत खूब, जो मन करे करो. क्योंकि हमारे देश में कोई नियम-कानून नहीं हैं. यह शर्मनाक है. आप जो चाहें कर सकते हैं. कानून इतने सख्त नहीं हैं.एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि यहां आने पर बहुत से विदेशी ऐसा ही करते हैं. वे जानवरों की तरह व्यवहार करते हैं. मैं इस माहौल में रहने के बजाय यहां से दूर गरीब रहना पसंद करूंगा, भले ही यहां कोई पर्यटक न आए.

जनता के आक्रोश के बाद, पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की. उन्हें फुकेत के काथू जिले के एक होटल में ढूंढ निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया. उन दोनों ने वीडियो में खुद के ही होने की बात स्वीकार की और उन पर सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता फैलाना या ऐसे कृत्य करने, या अन्य अश्लील कृत्य करने के लिए 5,000 बात (115 पाउंड) का जुर्माना लगाया गया.

पुलिस कर्नल अनुराक परिन्यासथिरकुल ने कहा कि अधिकारियों ने दोनों पर्यटकों को समझाया कि उन्होंने जो किया वह गैरकानूनी क्यों था. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह एक अपराध है. उन्होंने कहा कि वे छुट्टी पर थे इसलिए वे बेफिक्र थे.दोनों पर्यटकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और जुर्माना अदा कर दिया.

Advertisement

अक्सर सामने आती रहती है ऐसी घटनाएं
पिछले साल 27 फरवरी को, एक अन्य पर्यटक जोड़े ने ड्राइवर के टुक-टुक के पीछे बैठकर ऐसा ही काम किया था. इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें कैरन इलाके के एक होटल में छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने उसकी चेतावनियों को नहीं माना था. कुछ सप्ताह बाद, 23 अप्रैल को, एक होटल के कमरे में खिड़कियां खुली छोड़कर एक कपल अपने अंतरंग गतिविधियों में लिप्त था. इसके बाद महिला बिना कपड़ों के बालकनी में चली गई और सिगरेट पीने लगी. इस वजह से वहां आसपास से गुजरने वाले लोगों को काफी हैरानी हुई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement