scorecardresearch
 

पापा मर गए, मम्मी भी... टीचर ने पूछा स्कूल यूनिफॉर्म क्यों नहीं खरीदी, मासूम ने दिया रूला देने वाला जवाब

एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शुभम शेरवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक अनाथ छात्र के लिए नई स्कूल ड्रेस खरीदी. छात्र ने बताया था कि उसकी पैंट फटी है और वह दादाजी की पेंशन आने पर नई ड्रेस लेगा.

Advertisement
X
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए. ( Photo: Instagram/@ Shubham Sherwal)
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए. ( Photo: Instagram/@ Shubham Sherwal)

एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की दयालुता का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  इस वीडियो में एक शिक्षक ने अपने अनाथ छात्र के लिए नई स्कूल ड्रेस खरीदकर लोगों का दिल जीत लिया.  दरअसल, टीचर शुभम शेरवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्लास का एक वीडियो शेयर किया.  वीडियो में वे राज नाम के एक छात्र से पूछते हैं कि उसने स्कूल की ड्रेस वाली पैंट क्यों नहीं पहनी है.  इस पर राज बताता है कि उसकी पैंट फट गई है.

बच्चे की बात सुनकर भावुक हुए टीचर
जब टीचर ने उससे पूछा कि वह नई पैंट क्यों नहीं खरीद रहा, तो बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया कि जब उसके 'दादाजी की पेंशन आएगी' तब वह नई पैंट लेगा.  बातचीत के दौरान शिक्षक को पता चला कि राज के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और वह अपने दादा के साथ रहता है. यह कहते समय बच्चे की आंखों में आंसू आ गए. यह देखकर टीचर भावुक हो गए और उन्होंने राज को गले लगाकर उसे हिम्मत दी. 

 

बच्चे के लिए नई ड्रेस लेकर आए शिक्षक
अगले ही दिन शिक्षक उसके लिए नई शर्ट और पैंट खरीदकर क्लास में आए.  वीडियो में देख सकते हैं कि वे राज को नए कपड़े देते हैं और उसे पहनने में भी मदद करते हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में टीचर की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि ऐसे शिक्षक ही बच्चों की जिंदगी बदलने की ताकत रखते हैं. शुभम शेरवाल के इंस्टाग्राम पर करीब 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर अपने छात्रों के साथ कक्षा में हुई बातचीत के वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस वीडियो पर 3 मिलियन व्यूज हैं और करीब 2 लाख कमेंट हैं.  

Advertisement

विकासर्या  इस मासूम से बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए धन्यवाद सर. gaurav_raghuvanshi_001 ने लिखा- सर ने मेरा सम्मान जीता. mr.puneet_kharkhouda_wala ने लिखा- गुरु जी ने दिल खुश कर दिया, गुरु जी को सलाम.saurabhyadav_1510 ने लिखा- बहुत बढ़िया काम सर.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement