scorecardresearch
 

ये क्या पागलपन है! बाघ सड़क पार कर रहा था, लोग पास पहुंचकर बनाने लगे रील

महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग एक जंगली बाघ के बेहद करीब पहुंचकर उसकी तस्वीरें लेने के लिए खतरनाक तरीके से भीड़ लगाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास एक खतरनाक घटना सामने आई है (Photo:ITG)
महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास एक खतरनाक घटना सामने आई है (Photo:ITG)

महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया. एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बाघ के बेहद करीब जाकर उसकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे हैं.

यह घटना दुर्गापुर-मोहुरली रोड की बताई जा रही है, जो ताडोबा के पास स्थित है और जहां अक्सर बाघ दिखने की घटनाएं होती रहती हैं. वीडियो में नजर आता है कि एक बाघ सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बजाय कई लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकल आए और बाघ के पास जाने लगे. कुछ लोग मोबाइल फोन लेकर वीडियो बनाने में जुट गए, तो कुछ बिना किसी डर के धीरे-धीरे बाघ के करीब पहुंचते नजर आए. हैरानी की बाघ से लोगों को डरना चाहिए और दूर भागना चाहिए लेकिन सेल्फी और रील के दौर में इसका उलटा हुआ. लोग उसके करीब आने लगे. 

Advertisement

वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ लोग बाघ से महज कुछ फीट की दूरी पर खड़े थे, जो बेहद खतरनाक स्थिति थी. यह लापरवाही किसी भी समय बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी.

देखें वायरल वीडियो

ये क्या पागलपन है!

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों ने इस व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल इंसानों की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि जंगली जानवरों को भी तनाव में डाल सकती हैं.वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये क्या पागलपन है. लोग रील के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं.

वन विभाग के अधिकारियों ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं. अधिकारियों ने साफ कहा है कि बाघ जैसे खतरनाक जंगली जानवरों के पास जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह बेहद जोखिम भरा कदम है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवरों को किसी भी तरह से उकसाना या परेशान करना खतरनाक हो सकता है. अगर बाघ ने अचानक प्रतिक्रिया दी होती, तो यह घटना बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी.

Advertisement

कुल मिलाकर, यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि वन्यजीवों के साथ दूरी और सतर्कता बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement