कल कोलंबो के आर. प्रेमदासा में खेले गए ICC T20 World Cup मुकाबले ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया. भारत के खिलाफ मिली 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान में मायूसी, गुस्सा और निराशा साफ नजर आई.
मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन सामने आए. लगातार टीम इंडिया से बुरी तरह हारने के बाद फैंस फ्रस्टेशन कहीं मीम्स के जरिये बाहर आई. तो कहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरी खोटी सुना कर. कुछ ऐसे वीडियो जो टीवी टूटने के थे, जो हर बार ही आते हैं. यहां तक अब लोग ये भी कहने लगे कि इन पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा पुराने मॉडल के टीवी पर ही क्यों निकलता है. LCD पर क्यों नहीं, या मोबाइल पर क्यों नहीं.
कुछ ने इसे 'रूटीन हार' बताया तो किसी ने कहा कि हर बड़े मैच में उम्मीदें टूट जाती हैं. कई पोस्ट में यह सवाल उठाया गया कि आखिर टीम बड़े मुकाबलों में दबाव क्यों नहीं झेल पाती. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही वीडियो और पोस्ट जहां पाकिस्तान क्रिकेट फैंस अपनी टीम के हारने पर बेकाबू नजर आ रहे हैं.
फिर निकला पुराने टीवी मॉडल पर गुस्सा!
इस बार भी लोगों की शिकायत थी कि कोई स्मार्ट टीवी और मोबाइल फोन क्यों नहीं तोड़े गए. टीवी तोड़ना तो अब काफी रस्मी हो गया है, पाकिस्तानी फैंस को फ्रस्टेशन निकालने का कोई और क्रिएटिव तरीका निकालना चाहिए.
‘इससे अच्छा ये टीम ही खत्म कर दो’
बाबर आजम पर सबसे ज्यादा निकला गुस्सा!
मैच से पहले पाकिस्तानी फैंस का जोश!
स्टेडियम से बाहर निकलते फैंस के चेहरे भी हार का दर्द बयान कर रहे थे. एक समर्थक ने कहा कि अब यह एक आदत सी हो गई है. उन्होंने माना कि टीम भारत के प्रमुख गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाती और हर बार दबाव में बिखर जाती है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले दो दशकों में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है.
यह भी पढ़ें: 'इससे अच्छा तो बॉयकॉट ही कर लेते', फिर हारा पाकिस्तान, लोगों ने ऐसे लिए मजे
ये तो हद ही हो गई!
और LCD भी इस बार टूट ही गया!
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं सकी. विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा और पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की शानदार पारी
इस हार के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड और कमजोर हो गया. लेकिन सबसे ज्यादा असर फैंस पर दिखा, जिनकी उम्मीदें एक बार फिर टूट गईं. अब पाकिस्तान में चर्चा इस बात की है कि टीम इस दबाव से कैसे बाहर निकलेगी और क्या आने वाले मुकाबलों में वापसी कर पाएगी या नहीं.