scorecardresearch
 

10 मिनट डिलीवरी पर टिकी थी शादी! वायरल वीडियो देख हंस पड़े लोग

एक शादी में हवन के लिए जरूरी लकड़ियां खत्म हो गईं, जिसके बाद स्विगी इंस्टामार्ट का डिलीवरी पार्टनर तुरंत वेन्यू पर पहुंच गया. इस वायरल वीडियो के बाद लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब भारतीय शादियों की अफरा-तफरी संभालने का काम क्विक-कॉमर्स ऐप्स कर रहे हैं.

Advertisement
X
 स्विगी इंस्टामार्ट ने कमेंट सेक्शन में एंट्री मार दी. (Photo:Insta/@diamond_clouds_._)
स्विगी इंस्टामार्ट ने कमेंट सेक्शन में एंट्री मार दी. (Photo:Insta/@diamond_clouds_._)

भारतीय शादियों में चाहे कितनी भी तैयारी क्यों न कर ली जाए, आखिरी वक्त पर कुछ न कुछ भूल जाना लगभग तय माना जाता है. लेकिन एक शादी में यह गलती इतनी बड़ी हो गई कि पूरा हवन रुकने की नौबत आ गई. तभी एंट्री हुई स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी बॉय की, जिसने कुछ ही मिनटों में शादी की ‘इमरजेंसी’ संभाल ली.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी पार्टनर शादी के बीचोंबीच वेन्यू पर पहुंचता है. मेहमान जल्दी-जल्दी उसके हाथ से पैकेट लेते हैं और उसे मंडप की तरफ ले जाते हैं. बताया गया कि पैकेट में हवन के लिए जरूरी लकड़ियां थीं, जिनके बिना रस्में आगे नहीं बढ़ पा रही थीं.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकली भारतीय बारात, दूल्हा-दूल्हन ने की लाइव सिंगिंग

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर सुप्रिया मट्टापल्ली ने शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि यह शादी 10 मिनट की डिलीवरी पर निर्भर थी.

देखें वायरल वीडियो

 

वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए. कई लोगों ने कहा कि भारतीय शादियों में चाहे महीनों पहले प्लानिंग हो जाए, लेकिन आखिरी वक्त पर कोई जरूरी चीज जरूर गायब हो जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैसा दिखता है एक दिन का गैंडे का बच्चा? वायरल वीडियो में दिखी दुर्लभ झलक

मामला तब और मजेदार हो गया जब खुद स्विगी इंस्टामार्ट ने कमेंट सेक्शन में एंट्री मार दी. कंपनी ने लिखा कि और कुछ चाहिए? अभी लेकर आता हूं.

स्विगी का यह जवाब लोगों को इतना पसंद आया कि यूजर्स ने इसे 'परफेक्ट शादी मैनेजमेंट' बता दिया. कई लोगों ने मजाक में कहा कि अब भारतीय शादियां पंडित और कैटरिंग के साथ-साथ 10 मिनट डिलीवरी ऐप्स पर भी निर्भर हो गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement