scorecardresearch
 

समुद्र में बच्चे को जन्म देती दिखी व्हेल, दूसरे साथी कर रहे थे हेल्प, सामने आया रेयर Video

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र के बीच व्हेल बच्चे को जन्म देती दिखाई दे रही है. इस घटना को एक वैज्ञानिक ने रिकॉर्ड किया है और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस तरह यह रेयर और अनूठा वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
समुद्र में बच्चे को जन्म दे रही व्हेल कैमरे में कैद (Photo - AP)
समुद्र में बच्चे को जन्म दे रही व्हेल कैमरे में कैद (Photo - AP)

शायद ही किसी ने एक व्हेल को बच्चे को जन्म देते देखा होगा. पहली बात तो, व्हेल को देख पाना ही एक अनूठा अनुभव होता है. उस पर किसी ऐसे जीव की डिलीवरी देख पाना किसी के लिए शायद ही संभव हो पाए. लेकिन, इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें व्हेल की डिलीवरी का दुर्लभ दृश्य देखा जा सकता है. 

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे शानदार नजारे का फुटेज जारी किया है, जिसे इंसान बहुत कम ही देख पाते हैं. एक स्पर्म व्हेल बच्चे को जन्म दे रही है, जबकि दूसरी मादा व्हेल मिलकर मां और उसके नवजात बच्चे को सहारा देती दिखाई दे रही है. 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जब समुद्री जीवविज्ञानी शेन गेरो ने कैरिबियाई सागर में स्पर्म व्हेलों के एक ग्रुप के इकट्ठा होने के स्थान पर पानी में खून का फव्वारा फैलते देखा, तो उन्हें कुछ बुरा होने की आशंका हुई - शायद किसी शिकारी के हमले में व्हेलों में से एक घायल हो गई हो. लेकिन तभी उन्होंने पानी की सतह के ऊपर कुछ ऐसा देखा, जिससे वो चौंक गई. उन्हें एक नवजात  व्हेल का सिर दिखाई दिया.

पहले तो मुझे लगा कि कुछ बुरा होने वाला है, लेकिन फिर हमने व्हेल का छोटा सा सिर बाहर निकलते देखा और उसके लटकते हुए पंख दिखे.  सीईटीआई  (यानी व्हेल संचार का अध्ययन करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था) के फील्ड बायोलॉजिस्ट गेरो ने व्हेल की पूंछ का जिक्र करते हुए कहा कि तब हमें पता चला कि यह वास्तव में एक खुशी का मौका था.

Advertisement

उन्होंने बताया कि  यह एक ऐसा मौका था जब व्हेल में सामाजिक सहयोग की भावना देखने को मिली. इसमें समूह की अन्य व्हेल पहले प्रसव पीड़ा से जूझ रही मादा व्हेल को घेर लेती थीं और फिर बच्चे के पहली सांस लेते ही उसे पानी से बाहर निकाल लेती थीं. इस ऑब्जर्वेशन ने  व्हेलों में टीमवर्क की वैज्ञानिक समझ को और अधिक स्पष्ट किया है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement