scorecardresearch
 

विवादों में घ‍िरीं राधे मां ने पहली बार कैमरे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा न्याय ऊपर वाला करेगा

विवादों में घिरीं राधे मां ने पहली बार कैमरे के सामने चुप्पी तोड़ी. शुक्रवार रात औरंगाबाद में वो अपने भक्तों के साथ नजर आई और पत्रकारों के सवालों के जवाब में राधे मां ने सिर्फ ये कहा कि भगवान उनके साथ इंसाफ करेगा.

Advertisement
X
Radhe Maa
Radhe Maa

विवादों में घिरीं राधे मां ने पहली बार कैमरे के सामने चुप्पी तोड़ी. शुक्रवार रात औरंगाबाद में वो अपने भक्तों के साथ नजर आई और पत्रकारों के सवालों के जवाब में राधे मां ने सिर्फ ये कहा कि भगवान उनके साथ इंसाफ करेगा.  मुंबई पुलिस ने कहा है कि राधे मां के ख‍िलाफ केस दर्ज है, लेकिन वो इस केस में वॉन्टेड नहीं हैं.

नांदेड़ पहुंचीं राधे मां
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शनिवार को नांदेड़ पहुंच गईं. जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसमे राधे मां काफी विचलित दिखाई दे रही हैं और कई बार उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए. एक बार वो लड़खाकर गिर भी गईं. इन दिनों तमाम विवादों के बीच राधे मां की ये पहली तस्वीर सामने आई है.

पुलिस रख रही है कड़ी नजर
राधे मां के खिलाफ अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. लेकिन उनके घर पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मुंबई में एक महिला ने उनके ख‍िलाफ शिकायत दर्ज कराई है. होशियारपुर में राधे मां के घर के बाहर लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन भी किया.

सुखविंदर कौर है असली नाम
राधे मां का असली नाम है. उनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था और शादी मुकेरियां में हुई थी.

Advertisement


राधे मां देश छोड़कर फरार हो सकती हैं. उन पर केस दर्ज होने के बाद कानूनी पचड़ों से बचने के लिए वह किसी भी समय हिंदुस्तान छोड़कर विदेश जा सकती हैं. मुंबई में उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाली लड़की के परिजनों ने भी इस बात की आशंका जताई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement