scorecardresearch
 

वायरल हो रहे ड्रिंक स्पाइकिंग के वीडियो, पीते ही लड़की बेहोश... जानिए आखिर ये है क्या?

सोशल मीडिया पर एक पुराना वाकया फिर वायरल हो रहा है, जहां नाइटक्लब की एक घटना ने ‘ड्रिंक में नशा मिलाने’ की खतरनाक सच्चाई को सामने लाया है. यह मामला हर युवा के लिए एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है.

Advertisement
X
डॉक्टरों ने शक जताया कि उसकी ड्रिंक में दो तरह के ड्रग्स मिलाए गए थे (Photo: X/@mrwtffacts)
डॉक्टरों ने शक जताया कि उसकी ड्रिंक में दो तरह के ड्रग्स मिलाए गए थे (Photo: X/@mrwtffacts)

सोशल मीडिया पर एक पुराना लेकिन दिल दहला देने वाला वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. ब्रिटेन की 18 साल मिली टैपलिन की कहानी आज युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए बड़ी चेतावनी बन गई है.अजनबियों से ड्रिंक लेना कितना खतरनाक हो सकता है.

अगस्त 2021 में मिली अपनी 18वीं बर्थडे के बाद पहली बार नाइटक्लब गई थी. मू मू नाइटक्लब में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान एक अजनबी ने उसे 'वोडका लेमोनेड' ऑफर किया. उसने बस कुछ घूंट ही पिए थे कि उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी. उसका चेहरा सुन्न पड़ गया, हाथ-पैर अकड़ गए और वह न बोल पा रही थी, न चल पा रही थी, जबकि उसे सब कुछ होश में महसूस हो रहा था.

डॉक्टरों ने शक जताया कि उसकी ड्रिंक में दो तरह के ड्रग्स मिलाए गए थे.एक शरीर को लकवाग्रस्त करने वाला और दूसरा बेहोशी लाने वाला. मिली की मां क्लेयर टैपलिन ने अस्पताल में उसकी हालत का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके साथ लिखा था-कृपया सावधान रहें.

क्या है ड्रिंक स्पाइकिंग

ये मामला ड्रिंक स्पाइकिंग  का बताया जा रहा है. ड्रिंक स्पाइकिंग एक खतरनाक अपराध है, जिसमें किसी व्यक्ति के पेय (जैसे पानी, जूस या शराब) में उसकी जानकारी के बिना नशीला पदार्थ मिला दिया जाता है. आमतौर पर रोहिपनॉल और गामा-हाइड्रॉक्सीब्यूटिरेट (GHB) जैसे ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देते हैं और उसे अपने आसपास की स्थिति से अनजान बना देते हैं. इसका मकसद अक्सर चोरी, लूट या यौन शोषण होता है.

Advertisement

मिली ने खुद बताया कि वह सब कुछ समझ रही थी, लेकिन उसका शरीर काम नहीं कर रहा था. यह अनुभव बेहद डरावना था. हालांकि कुछ घंटों बाद वह ठीक हो गई और अगले दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गई, लेकिन इस घटना ने उसके मन में नाइटक्लब जाने का डर बैठा दिया.

देखें वायरल वीडियो

भारत में भी बढ़ रहा खतरा

यह घटना भले ही यूके की हो, लेकिन ड्रिंक स्पाइकिंग का खतरा भारत में भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, रोहिपनोल, जीएचबी और केटामाइन जैसे पदार्थ बिना रंग, गंध और स्वाद के होते हैं और कुछ ही मिनटों में असर दिखाते हैं.

क्या हैं जरूरी सावधानियां?

The Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में 2,600 छात्रों ने ड्रिंक स्पाइकिंग की शिकायत की है. ये सभी आंकड़े यूनाइटेड किंगडम से जुड़े हैं.

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें याद रखना बेहद जरूरी है. हमेशा अपनी ड्रिंक खुद लें या बारटेंडर से सीधे बनवाएं. ड्रिंक को कभी अनदेखा न छोड़ें और अजनबियों से कुछ भी लेने से बचें. दोस्तों के साथ “बडी सिस्टम” अपनाएं और अगर अचानक चक्कर, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत मदद लें.

Advertisement

मिली की मां का संदेश आज भी उतना ही अहम है कि मेरी बेटी किस्मत वाली थी कि उसके अच्छे दोस्त साथ थे, लेकिन हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement