scorecardresearch
 

बिरयानी अच्छी लगी... तो ये शख्स हैदराबाद से इतनी ले आया कि एक्सट्रा वेट के देने पड़े हजारों रुपये!

मुंबई के Welton Saldanha नाम के एक व्यक्ति ने हैदराबाद से करीब 5,000 रुपये की बिरयानी खरीदकर उसे मुंबई ले जाने के लिए 4,200 रुपये अतिरिक्त सामान शुल्क दिया. बिरयानी के प्रति उनका यह प्यार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Advertisement
X
बिरयानी के प्रति उनका यह प्यार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Photo: Instagram/@Velton Saldanha)
बिरयानी के प्रति उनका यह प्यार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Photo: Instagram/@Velton Saldanha)

मुंबई के एक व्यक्ति का बिरयानी के प्रति प्यार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस व्यक्ति ने हैदराबाद से करीब 5,000 रुपये की बिरयानी खरीदी और उसे मुंबई ले जाने के लिए 4,200 रुपये अतिरिक्त सामान शुल्क (Extra Baggage Charge) भी दिया. इस व्यक्ति का नाम Welton Saldanha है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में बताया कि वह 12 दिनों के लिए Hyderabad में थे और इस दौरान उन्होंने कई तरह की बिरयानी खाई. उन्होंने लिखा कि कुछ बिरयानियां इतनी स्वादिष्ट थीं कि वह उन्हें छोड़कर नहीं आ पाए, इसलिए उन्होंने उन्हें पैक कराकर अपने सामान में रख लिया और मुम्बई तक साथ ले आए.

सल्दान्हा ने पोस्ट में बताया कि बिरयानी खरीदने में लगभग 5,000 रुपये खर्च हुए, जबकि उसे फ्लाइट से घर ले जाने के लिए 4,200 रुपये अतिरिक्त बैगेज शुल्क देना पड़ा. उन्होंने अपने पोस्ट में पैक की हुई बिरयानी के डिब्बों और एयरलाइन की रसीद की तस्वीरें भी शेयर कीं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “हैदराबाद में 12 दिन बिताने के बाद मैंने वही किया जो कोई भी समझदार व्यक्ति करता… मैंने अपने सामान में बिरयानी पैक कर ली.”

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सल्दान्हा ने यह भी बताया कि उन्हें हैदराबाद में कुछ खास बिरयानियां बहुत पसंद आईं, जिनमें नल्ली गोश्त बिरयानी, सूफियानी बिरयानी, जंगारी बिरयानी और सफेद बिरयानी शामिल हैं. सल्दान्हा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने उनके बिरयानी प्रेम की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा,- “हैदराबाद की बिरयानी के लिए इतना प्यार बिल्कुल सही है.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा,“इतनी स्वादिष्ट बिरयानी के लिए यह कीमत भी कम है.”कुछ लोगों ने बताया कि वे भी यात्रा करते समय अपने पसंदीदा शहर का खाना घर जरूर ले जाते हैं.

1. निज़ामों के समय से चली आ रही परंपरा
हैदराबादी बिरयानी का इतिहास लगभग 400 साल पुराना माना जाता है. यह डिश Asaf Jahi Dynasty यानी हैदराबाद के निज़ामों के समय में लोकप्रिय हुई. उस दौर में शाही रसोइयों ने मुगलई और स्थानीय तेलंगाना के स्वाद को मिलाकर एक खास तरह की बिरयानी बनाई, जिसे बाद में हैदराबादी बिरयानी कहा जाने लगा.

Advertisement

Hyderabadi Biryani इतनी मशहूर क्यों है?
Hyderabad की बिरयानी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे मशहूर बिरयानियों में गिनी जाती है. इसकी खुशबू, मसालों का संतुलन और पकाने का खास तरीका इसे दूसरी बिरयानियों से अलग बनाता है. इसके मशहूर होने के पीछे कई कारण हैं.

2. खास “दम” पकाने की तकनीक
हैदराबादी बिरयानी की सबसे बड़ी खासियत इसका दम पकाने का तरीका है. इसमें कच्चा या आधा पका मांस, आधे उबले बासमती चावल, मसाले और केसर सबको एक बर्तन में परतों में रखा जाता है और फिर बर्तन को आटे से बंद करके धीमी आंच पर पकाया जाता है. इस प्रक्रिया को दम बिरयानी कहा जाता है. इससे मसालों और मांस का स्वाद चावल में पूरी तरह घुल जाता है.

3. दो अलग-अलग तरह की बिरयानी

हैदराबाद में मुख्य रूप से दो तरह की बिरयानी बनाई जाती है.

Advertisement

1. कच्ची बिरयानी 
इसमें कच्चे मांस को मसालों में मेरिनेट करके सीधे चावल के साथ दम में पकाया जाता है.

2. पक्की बिरयानी 
इसमें मांस को पहले पकाया जाता है और बाद में चावल के साथ मिलाकर दम दिया जाता है. इन दोनों तरीकों से बिरयानी का स्वाद अलग-अलग होता है.

3. बासमती चावल और मांस की क्वालिटी
हैदराबादी बिरयानी में लंबे दाने वाले उत्तम बासमती चावल का इस्तेमाल होता है. साथ ही इसमें आमतौर पर मटन या चिकन का इस्तेमाल किया जाता है, जो मसालों के साथ मिलकर बेहद स्वादिष्ट बनता है.

पूरी दुनिया में लोकप्रिय
आज हैदराबाद की बिरयानी दुनिया के कई देशों में मशहूर है. हैदराबादी बिरयानी अपनी शाही परंपरा, दम पकाने की तकनीक, खास मसालों और शानदार स्वाद की वजह से इतनी प्रसिद्ध है. यही कारण है कि खाने के शौकीन लोग खास तौर पर हैदराबाद  जाकर इस बिरयानी का स्वाद लेना पसंद करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement