scorecardresearch
 

बच्चे को गोद में लेते ही कांपने लगे पिता के हाथ, 203 मिलियन बार देखा गया ये VIDEO

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.

Advertisement
X
 इस वीडियो को  198 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं (Photos: Dr Suganya Saravanakumar/Instagram)
इस वीडियो को 198 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं (Photos: Dr Suganya Saravanakumar/Instagram)

कहते हैं जिंदगी को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है.एक पिता बनने से पहले और दूसरा पिता बनने के बाद. यही एहसास दिखाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. चेन्नई की एक डॉक्टर ने एक नए पिता का वह पल शेयर किया है, जब उसने पहली बार अपने नवजात बच्चे को गोद में लिया.

यह वीडियो डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. क्लिप में देखा जा सकता है कि डॉक्टर नवजात बच्चे को उसके पिता की ओर बढ़ाती हैं. लेकिन बच्चे को गोद में लेने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट से कांपने लगते हैं.

डॉक्टर उन्हें शांत रहने के लिए कहती हैं और भरोसा दिलाती हैं. इसके बाद वह आखिरकार बच्चे को अपनी बाहों में ले लेते हैं. उस पल उनके चेहरे पर घबराहट के साथ-साथ खुशी और भावनाएं साफ दिखाई देती हैं.

डॉक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सबसे मजबूत इंसान के भी हाथ उस समय कांप जाते हैं, जब वह अपनी छोटी-सी खुशी को पहली बार पकड़ता है. ऐसे पल जीए जाते हैं और फिर हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड याद बनकर दिल में बस जाते हैं.

Advertisement

वायरल है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. इसे 203 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि हर पिता इस एहसास को समझ सकता है.

कई लोगों का कहना है कि उस पिता के कांपते हाथ शब्दों से ज्यादा कुछ कह रहे थे. पहली बार बच्चे को गोद में लेने के उस नाजुक पल में घबराहट धीरे-धीरे प्यार में बदलती नजर आई.

देखें वायरल वीडियो

 

ये पल इंसान की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई भावुक कमेंट भी सामने आए. एक यूजर ने लिखा कि इस एहसास को वही समझ सकता है, जो पिता बन चुका है, क्योंकि पिता बनने के बाद इंसान की जिंदगी ही बदल जाती है. 

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब पहली बार आपकी बेटी होती है, तब पिता की खुशी का असली मतलब समझ में आता है. एक और यूजर ने लिखा कि वह एक पल इंसान की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है. उस पल के बाद कुछ भी पहले जैसा नहीं रहता. डॉक्टर ने जिस तरह पिता को सहज महसूस कराया, उसने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement