scorecardresearch
 

थाईलैंड के आसमान में 'जय श्री राम'! रिटायर्ड नेवी अधिकारी ने किया ये करतब

भारतीय नौसेन का पूर्व लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए थाईलैंड के आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर जो किया वह हैरान करने वाला है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
थाईलैंड के आसमान में 'जय श्री राम'
थाईलैंड के आसमान में 'जय श्री राम'

बीते सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब प्रभु श्रीराम के दर्शन करने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई है. हजारों भक्त अयोध्या पहुंचकर किसी भी तरह जल्द मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करना चाह रहे हैं. वहीं देशभर में खुशी से नाचते गाते राम भक्तों के तमाम वीडियो भी सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में रिटायर्ड भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए थाईलैंड के आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर जो किया वह हैरान करने वाला है. राजकुमार ने स्काईडाइविंग करते हुए आसमान में 'जय श्री राम' का झंडा लहराया.

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'एक पूर्व नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर राजकुमार (रिटायर्ड) थाईलैंड में 10,000 फीट की ऊंचाई से #जयश्रीराम ध्वज के साथ स्काइडाइविंग करते हैं. तमिलनाडु के थेनी जिले के रहने वाले पूर्व नौसेना अधिकारी राजकुमार वर्तमान में खेल और सैन्य कर्मियों के लिए एक स्काइडाइविंग एनालिस्ट और इंस्ट्रक्टर हैं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Today (@indiatoday)

---- समाप्त ----
Live TV

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. दोपहर साढ़े बारह बजे (12 बजकर 29 मिनट) रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के हाथों से चरणामृत ग्रहण कर मोदी ने 11 दिनों का उपवास खोला.  मैसूर के अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की यह मूर्ति काले पत्थर से बनी है और कमल पर विराजमान है.

Advertisement
Advertisement