scorecardresearch
 

दुबई के पाम जुमेराह में धमाके का दावा, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वीडियो वायरल

दुबई के पाम जुमेराह इलाके से धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ईरानी ड्रोन गिरने से विस्फोट हुआ. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और कई उड़ानों पर असर पड़ा है.

Advertisement
X
दुबई के मशहूर पाम जुमेराह इलाके में जोरदार धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है.  ( Photo: X/ @yarotrof)
दुबई के मशहूर पाम जुमेराह इलाके में जोरदार धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है. ( Photo: X/ @yarotrof)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Palm Jumeirah से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में धमाके और आग का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना Dubai में हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न्यूज़ एजेंसी Reuters ने घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है.

पाम जुमेराह इलाके में ड्रोन गिरने का वीडियो वायरल 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि दुबई के मशहूर पाम जुमेराह इलाके में एक ईरानी ड्रोन गिरा और उसके बाद जोरदार धमाका हुआ. वीडियो में आग का बड़ा गोला और धुआं दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक, धमाके के बाद इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं. एक अन्य वीडियो में एक इमारत के कुछ हिस्सों में आग लगी हुई भी दिख रही है.

वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं 
हालांकि, इन वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. पाम जुमेराह दुबई का एक मशहूर Artificial Island है, जो अपने लग्जरी होटल और खूबसूरत नज़ारों के लिए जाना जाता है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, वहां लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है. इस बीच, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में भी दिख रहा है. दुबई एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

Advertisement

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा सुरक्षा अलर्ट
मिडिल ईस्ट में इस समय हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है. ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, जिसके बाद कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं. इसी बढ़ते तनाव के बीच Palm Jumeirah से धमाके का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि दुबई और अबू धाबी के एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा है और कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में जारी टकराव और सुरक्षा हालात के कारण लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement