scorecardresearch
 

'दुबई में डर लग रहा है…' , मिसाइल हमलों के बीच फंसे भारतीयों ने बयां किया खौफ का मंजर

शनिवार को दुबई के कुछ हिस्सों में जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई के तहत खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल हमले किए. ईरान की मिसाइलें खाड़ी के कई देशों के ऊपर दागी गईं, जिनमें दुबई भी शामिल है.

Advertisement
X
शनिवार को दुबई के कई इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए (Photo:AP)
शनिवार को दुबई के कई इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए (Photo:AP)

शनिवार को दुबई के कई इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए, जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में मिसाइलें दागीं. यह कार्रवाई अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में हुई थी. दुबई के कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि लगातार धमाकों से खिड़कियां हिल गईं और रात के आसमान में रोशनी की चमकती लकीरें दिखाई दीं.

एयर डिफेंस सिस्टम इंकमिग प्रोजेक्टाइल्स को इंटरसेप्ट कर रहा था, जिसकी वजह  आसमान में आग और धुएं की लंबी रेखाएं बनती रहीं. इस माहौल ने घरों के भीतर मौजूद परिवारों की चिंता और बढ़ा दी.

तनाव के बीच एक भारतीय नागरिक विष्णु मंचू ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने X पर लिखा कि इंटरसेप्शन की आवाजों की वजह से उनका घर हिल गया और उनकी बेटी आयरा डर गई. उन्होंने शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को जंग की आवाजें सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से फैल गई और कई लोगों ने दुबई की सुरक्षा प्रणाली को लेकर राहत जताई.

देखें पोस्ट

 

दुबई में रहने वाली एक महिला ने X पर अपना अनुभव साझा किया. @Sherrypeter नाम के हैंडल से पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा-लोग पूछते हैं कि मुझे दुबई में सुरक्षित क्यों महसूस होता है. आज इसका जवाब मिल गया. मिसाइलें इंटरसेप्ट हो गईं, इससे पहले कि ज्यादातर लोगों ने अपने फोन से नजर भी उठाई होती. 

Advertisement

 

एक भारतीय उद्यमी ने अपने फैमिली ग्रुप चैट का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया, जिसमें परिवार के सदस्य दुबई की स्थिति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे.

हांगकांग में रहने वाले भारतीय उद्यमी प्रकाश ददलानी ने यह स्क्रीनशॉट शेयर किया. बातचीत में उनकी मां, जो दुबई में रहती हैं, और उनके अन्य रिश्तेदार शामिल दिखाई देते हैं.ग्रुप चैट में लिखे संदेशों में माहौल को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही थी.परिवार के सदस्य आसमान में हो रहे इंटरसेप्शन और धमाकों का ज़िक्र करते हुए एक-दूसरे को अपडेट दे रहे थे. इसी संदर्भ में एक मैसेज में लिखा था-अब तो डर लग रहा है.

 आज UAE का टेस्ट हुआ

वहीं किसी ने लिखा कि UAE लगातार दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में शामिल है.कड़े कानून, मज़बूत डिफेंस सिस्टम और चरमपंथ के लिए जीरो टॉलरेंस की वजह से. आज यूएई का टेस्ट हुआ… और यह पास हो गया. दुबई पर मजाक अब 24 घंटे के लिए अलाउड है. समझदारी से इस्तेमाल करें.

अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि बुर्ज अल अरब के पास एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया था. इस इंटरसेप्शन के मलबे से होटल की बाहरी दीवार पर मामूली आग लग गई. दुबई मीडिया ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Advertisement

बढ़ते तनाव को देखते हुए दुबई एयरपोर्ट्स ने बड़ा फैसला लिया. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं. यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और अपनी एयरलाइन से सीधे संपर्क करने की सलाह दी गई है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement