scorecardresearch
 

Let Me Go First… कार पर लिखकर 932 KM चला युवक, वायरल हुई अनोखी लव स्टोरी

चीन के Tan नाम के 26 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए 932 किलोमीटर की दूरी तय की. उसने अपनी कार पर एक बैनर लगाया था, जिस पर लिखा था कि उसे पहले जाने दें क्योंकि वह अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने जा रहा है. 

Advertisement
X
यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ( Photo: Pixabay/ Represenational Image))
यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ( Photo: Pixabay/ Represenational Image))

चीन में एक युवक की अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 26 साल के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए करीब 932 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया. रिपोर्ट के अनुसार, Tan नाम का यह युवक चीन के Jiangxi Province का रहने वाला है और Fujian Province में अपना बिजनेस चलाता है.

कार पर लगाया खास बैनर
फरवरी में चीनी नव वर्ष के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड अपने घर Guizhou गई हुई थी. उसी समय युवक ने उसे सरप्राइज देने और शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया. भारी ट्रैफिक के बीच यात्रा आसान बनाने के लिए युवक ने अपनी कार की पिछली खिड़की पर एक लाल बैनर लगाया. उस बैनर पर लिखा था- भाइयों, मुझे पहले जाने दो. मैं अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने जा रहा हूं.

12 घंटे से ज्यादा की ड्राइव
जब हाईवे पर दूसरे ड्राइवरों ने यह संदेश देखा, तो कई लोगों ने उसके लिए रास्ता बना दिया. कुछ लोगों ने हॉर्न बजाकर और हाथ हिलाकर उसे शुभकामनाएं भी दीं. युवक ने लगभग 12.5 घंटे तक ड्राइव करके यह लंबा सफर तय किया. उसने बताया कि शुरुआत में यात्रा बहुत लंबी और थकाने वाली लग रही थी, लेकिन जैसे-जैसे वह अपनी प्रेमिका के करीब पहुंच गया, उसकी खुशी बढ़ती गई.

Advertisement

प्रेमिका को दिया सरप्राइज
युवक की गर्लफ्रेंड को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह उसे शादी के लिए प्रपोज करने आने वाला है. दोनों की मुलाकात यूनिवर्सिटी में हुई थी और वे पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं. जब युवक वहां पहुंचा और उसने प्रपोज किया, तो उसकी गर्लफ्रेंड ने खुशी-खुशी उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल
यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो को लाखों बार देखा गया और लोगों ने युवक के इस रोमांटिक अंदाज की खूब तारीफ की. एक यूजर ने मजाक में लिखा- इतने लोगों ने रास्ता देकर मदद की है, अब अपनी मंगेतर को कभी निराश मत करना.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement