अगर आपको भारत घूमने का प्लान बनाना है, तो एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर का अनुभव आपका मन बना सकता है. ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर डंकन मैकनॉघ ने अपने वीडियो में बताया कि क्यों हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार भारत जरूर घूमना चाहिए. उन्होंने भारत को सुरक्षित, सस्ता और संस्कृति से भरपूर देश बताते हुए यहां आने के 5 खास कारण बताए हैं. ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर डंकन मैकनॉघ ने भारत की यात्रा को लेकर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि क्यों हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार भारत जरूर घूमना चाहिए. उन्होंने भारत को सुरक्षित, किफायती और संस्कृति से भरपूर देश बताते हुए इसके 5 खास कारण बताए, जो लोगों को तेजी से आकर्षित कर रहे हैं.
चार महीनों से भारत घूम रहे डंकन
डंकन पिछले चार महीनों से भारत में घूम रहे हैं और अलग-अलग जगहों का अनुभव ले रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में देश की खूबसूरती, लोगों की मेहमाननवाजी और यहां के अनोखे अनुभवों को दिखाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भारत यात्रा करने के लिए सबसे सुरक्षित, किफायती और विविधता से भरी जगहों में से एक है. वीडियो में वह कई खास अनुभव साझा करते नजर आए — जैसे पहाड़ों में ट्रेकिंग करना, सड़क किनारे स्थानीय लोगों के साथ चाय पीना और एक भारतीय शादी में शामिल होकर संगीत और नृत्य का आनंद लेना. इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग भारतीय खाने का स्वाद भी लिया, जिससे यहां की संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी की झलक देखने को मिली.
वीडियो पर लोग जमकर कर रहे कमेंट
वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी आईं. एक यूजर ने कहा कि यही वजह है कि भारत को 'अतुल्य भारत' कहा जाता है. दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत लोगों को जिंदगी को महसूस करना सिखाता है. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि भारत इतना बड़ा और विविध है कि यह 10 देशों जैसा लगता है. यह वीडियो लोगों को यह भी याद दिलाता है कि यात्रा का असली मजा सिर्फ जगहें देखने में नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने, उनकी परंपराओं को समझने और नए अनुभवों को महसूस करने में है.
वीडियो में उन्होंने अपने कई अनुभव दिखाए — जैसे पहाड़ों में ट्रेकिंग करना, सड़क किनारे स्थानीय लोगों के साथ चाय पीना और एक भारतीय शादी में संगीत और नृत्य का आनंद लेना। उन्होंने अलग-अलग भारतीय खाने का स्वाद भी लिया और यहां के लोगों की गर्मजोशी और संस्कृति को दिखाया.
वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने कहा कि इसलिए भारत को “अतुल्य भारत” कहा जाता है. दूसरे ने लिखा कि भारत लोगों को जिंदगी को महसूस करना सिखाता है. एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत इतना बड़ा और विविध है कि यह 10 देशों जैसा लगता है. इस वीडियो से लोगों को यह भी समझ आया कि यात्रा का असली मजा सिर्फ जगहें देखने में नहीं, बल्कि लोगों से मिलने, उनकी परंपराओं को समझने और अनुभवों को महसूस करने में है.