scorecardresearch
 

दुबई के इस शख्स ने AI से बदल दी 'टाइटैनिक' की कहानी, वायरल वीडियो को मिले 24 मिलियन व्यूज

दुबई के एक क्रिएटर ने AI एडिटिंग की मदद से खुद को टाइटैनिक फिल्म के आइकॉनिक सीन्स में जोड़ दिया और मजेदार अंदाज में फिल्म की कई ‘समस्याएं’ सुलझा दीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोग शानदार एडिटिंग की तारीफ करते हुए मजाक में कह रहे हैं कि आखिरकार किसी ने टाइटैनिक को 'ठीक' कर दिया.

Advertisement
X
दुबई के AI क्रिएटर हाकम किकी ने AI की मदद से न सिर्फ जैक को बचा लिया  (Photos: @advkiki/Instagram)
दुबई के AI क्रिएटर हाकम किकी ने AI की मदद से न सिर्फ जैक को बचा लिया (Photos: @advkiki/Instagram)

25 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी टाइटैनिक आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. जिसने भी यह फिल्म देखी है, वह जैक और रोज की लव स्टोरी को शायद ही भूल पाया होगा. टाइटैनिक जहाज के डूबने के बीच बुनी गई यह कहानी करोड़ों लोगों को भावुक कर चुकी है. लेकिन आज भी फैंस के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर फिल्म के अंत में जैक को क्यों नहीं बचाया गया.

अब AI के दौर में एक कंटेंट क्रिएटर ने इस अधूरी कहानी को अपने अंदाज में बदल दिया है. दुबई के AI क्रिएटर हाकम किकी ने AI की मदद से न सिर्फ जैक को बचा लिया, बल्कि खुद को भी फिल्म के कई आइकॉनिक सीन में जोड़ दिया. यही वजह है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो की खास बात यह है कि AI एडिटिंग इतनी शानदार तरीके से की गई है कि पहली नजर में यह फिल्म का ही हिस्सा लगती है. कई लोगों को तो यह ओरिजनल टाइटैनिक क्लिप जैसी महसूस हुई.

 

वीडियो की शुरुआत उस मशहूर सीन से होती है, जहां जहाज डूबने के बाद रोज लकड़ी के तख्ते पर तैर रही होती है और जैक पानी में होता है. तभी अचानक हाकम कीकी फ्रेम में आते हैं और आराम से जैक को भी उसी तख्ते पर चढ़ा देते हैं. इसके साथ ही सालों पुरानी 'तख्ते पर दो लोगों की जगह थी या नहीं' वाली बहस पर मजेदार अंदाज में फुल स्टॉप लग जाता है.

Advertisement

देखें वीडियो

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. एक दूसरे सीन में रोज और जैक रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं, तभी हाकम अचानक दौड़ते हुए आते हैं, रोज को गोद में उठाते हैं और वहां से भाग जाते हैं. पीछे जैक हैरान होकर उनके पीछे दौड़ता दिखाई देता है.

AI एडिट में हर जगह हाकम दिखाई देते हैं

वीडियो का एक और मजेदार हिस्सा वह है, जहां जैक रोज की मशहूर स्केच बना रहा होता है. लेकिन AI एडिट में रोज की जगह खुद हाकम दिखाई देते हैं. यह देखकर जैक का रिएक्शन लोगों को खूब हंसा रहा है. हाकम कीकी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि मैंने टाइटैनिक की सारी समस्याएं सुलझा दीं.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यही वह एंडिंग थी, जिसका लोग सालों से इंतजार कर रहे थे. कुछ लोगों ने मजाक में हाकम को 'एलिट प्रॉब्लम सॉल्वर' तक बता दिया.

कई यूजर्स AI एडिटिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि वीडियो इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि कई जगह यह असली सीन जैसा ही लग रहा है. हाकम के इंस्टाग्राम पेज पर ऐसी कई और AI एडिटेड क्लिप्स मौजूद हैं, जहां वह फिल्मों के मशहूर सीन में खुद को जोड़कर लोगों को चौंकाते रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement