scorecardresearch
 

29 दिसंबर 2011: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
अभिषेक मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
12.02 AM: लटक गया लोकपाल बिल, अनिश्चित काल के लिए राज्‍यसभा स्‍थगित.
11.00 PM: राजद नेता राजनीति प्रसाद ने लोकपाल बिल की कॉपी फाड़ी.
09.32 PM: राज्‍यसभा में लोकपाल बिल पर जारी चर्चा के मद्देनजर सरकार ने सदन की कार्यवाही रात 12 के बाद भी चलने देने के लिए राष्‍ट्रपति से वक्‍त मांगा है. वर्तमान में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक ही चलने का प्रावधान है.
08.35 PM: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में बिल्डिंग में आग लगी. मौके पर 14 दमकल गाड़ियां.
07.24 PM: राज्‍यसभा में 173 संशोधन प्रस्‍ताव पेश किए गए हैं. खबर है कि लोकपाल पर सहयोगियों के दबाव में झुक सकती है सरकार.
06.58 PM: तृणमूल ने दिए लोकपाल बिल के लिए 37 संशोधन.
06.20 PM: जनवरी में भारत यात्रा पर आएगा पाकिस्तानी न्यायिक आयोग.
05.26 PM: कांग्रेस के कोर ग्रुप की बैठक खत्‍म, तृणमूल को मनाने की होगी कोशिश.
03.41 PM: सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी रहेः सीताराम येचुरी
03.35 PM: कॉरपोरेट को लोकपाल से बाहर रखना गलत: सीताराम येचुरी
03.25 PM: सीताराम येचुरी ने कहा, लोकपाल बिल में कई खामियां हैं.
तस्वीरों में देखें: अन्ना ने कैसे अनशन तोड़ा
02.47 PM: डॉक्टरों ने अन्ना हजारे की मेडिकल जांच की और उन्हें 7-8 दिनों तक आराम की सलाह दी है. अन्ना के सीने में इंफेक्शन बताया गया है. अन्ना की बीपी 120/90 जांची गई है. साथ ही अन्ना को बुखार भी है. अन्ना को अभी भी सर्दी जुकाम है.
02.05 PM: अनशन तोड़ने के बाद अन्ना हजारे रालेगण सिद्धि पहुंचे.
02.04 PM: राज्यसभा 2.30 बजे तक स्थगित.
01.55 PM: राज्यसभा में अभिषेक मनु संघवी ने कहा कि बीजेपी देश को भटका रही है.
01.45 PM: लोकपाल पास करने में सहयोग दें: अभिषेक मनु संघवी
01.42 PM: बीजेपी लोकपाल पर रुख साफ करेः अभिषेक मनु संघवी
01.32 PM: गुजरात लोकायुक्‍त मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.
01.01 PM: अरुण जेटली ने कहा, लोकपाल पर राज्‍यों से भी बात करे सरकार.
12.45 PM: अरुण जेटली ने कहा, विसंगतियों से भरा है लोकपाल बिल.
12.32 PM: अरुण जेटली ने सीबीआई को स्वतंत्र बनाने की मांग की.
12:09 PM: अरुण जेटली ने कहा, देशहित में कमजोर लोकपाल न बनाएं.
आजतक LIVE TV पर देखें राज्यसभा में क्या हो रहा है
12:02 PM: जांच एजेंसियों पर सरकार का नियंत्रण गलतः अरुण जेटली
12:00 PM: देश मजबूत लोकपाल बिल चाहता हैः अरुण जेटली.
11:52 AM: राज्‍यसभा में अरुण जेटली ने कहा, सरकार का लोकपाल बिल खोखला है.
11:13 AM: मेलबर्न टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 122 रन से हराया.
10:35 AM: लोकपाल पर आगे की रणनीति तय करने के लिए लालकृष्‍ण आडवाणी के कमरे में बीजेपी नेताओं की बैठक शुरू.
10:10 AM: भारत का सातवां विकेट गिरा, अश्विन 30 रन बनाकर आउट.
09:40 AM: कोहरे के कारण दिल्‍ली एयरपोर्ट पर 15 घरेलू उड़ानें लेट.
09:12 AM: भारत को छठा झटका, सचिन पवेलियन लौटे. सचिन ने बनाए 32 रन.
08:58 AM: भारत को पांचवां झटका, कोहली पवेलियन लौटे.
08:54 AM: भारत को चौथा झटका, लक्ष्‍मण पवेलियन लौटे.
08:50 AM: अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया मुंबई से दिल्‍ली रवाना.
08:35 AM: भारत को तीसरा झटका, राहुल द्रविड़ आउट.
08:01 AM: टीम इं‍डिया को दूसरा झटका, गंभीर आउट.
07:32 AM: टीम इंडिया के सामने 292 रन का लक्ष्‍य.

07:30 AM: राज्यसभा में आज सरकार का इम्तिहान, पेश होगा लोकपाल बिल, बहुमत सरकार के खिलाफ.
आजतक LIVE TV देखने के लिए यहां क्लिक करें
07:25 AM: टीएमसी के साथ प्रणब की नहीं बनी बात, लोकपाल पर तृणमूल लाएगी संशोधन प्रस्ताव, पीएम ने कहा- पास होगा बिल.
तस्वीरों में देखें: अन्ना के अनशन से जुड़ी तस्वीरें
07:22 AM
: लोकसभा के बाद राज्यसभा में लोकपाल पर सरकार को घेरेगी बीजेपी, 21 संशोधन प्रस्ताव लाएगी पार्टी.
देखिए भारत-ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट का LIVE स्कोर 
07:19 AM
: लोकपाल पर अन्ना हजारे का अधूरा रह गया आंदोलन, खराब सेहत के चलते दो दिनों में ही खत्म किया अनशन.
07:18 AM: यूपी में मायावती का ऑपरेशन क्लीन, भ्रष्टाचार के आरोप में दो और मंत्रियों को किया बर्खास्त.
07:15 AM: राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल नौवें दिन भी राजी, गहलौत ने बीजेपी पर लगाया साजिश का इल्जाम.
07:13 AM: दिल्ली के संगम विहार में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक, जान का नुकसान नहीं.
अन्‍ना: रामलीला वाया मयूर विहार टू तिहाड़...
07:12 AM: मुंबई के गोरेगांव में विदेशी महिला से चलते ऑटो में सामूहिक बलात्कार, दोनों आरोपी फरार.
07:10 AM: मैनचेस्टर में भारतीय छात्र अनुज मर्डर केस में चौथी गिरफ्तारी, ब्रिटिश संसद पुलिस से मांगे रिपोर्ट.

Advertisement
Advertisement