देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
07.35 PM: बलवंत सिंह की फांसी पर केंद्र सरकार ने रोक लगाई.
07.10 PM: सेना पर उठे सवाल चिंताजनकः अरुण जेटली
06.40 PM: सचिन के महाशतक पर मुकेश की पार्टी में सितारों ने बांधे तारीफ के पुल.
05.22 PM: 30 मार्च को शिकायत दर्ज कराएंगे आर्मी चीफः सूत्र
04.31 PM: हमारी तैयारियां मजबूत हैं: रक्षा मंत्री एंटनी
03.52 PM: ऑस्ट्रेलिया में बलवंत सिंह की फांसी को लेकर विरोध प्रदर्शन.
03.20 PM: खुद को आग लगाने वाले तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत.
02.00 PM: समाजवादी पार्टी ने सेना प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
01.38 PM: मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, IPL में खेलेंगे सचिन.
01.25 PM: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मुठभेड़, 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर.
12.45 PM: पूर्वी दिल्ली से इंडियन मुजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार.
12.42 PM: सचिन के आईपीएल में खेलने पर सस्पेंस, पैर की चोट के कारण खेलना संदिग्ध. सचिन के पैर के अंगूठे की हो सकती है सर्जरी.
12.14 PM: रक्षा मंत्री ए.के एंटनी ने राज्यसभा में कहा, हमारी तैयारियां मजबूत हैं.
12.01 PM: भारत ने ओड़िशा स्थित समन्वित परीक्षण रेंज से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया: रक्षा सूत्र.
11.45 AM: आर्मी चीफ की चिट्ठी मामले पर राज्यसभा में बयान देंगे एंटनी.
11.31 AM: आर्मी चीफ की चिट्ठी पर प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात की है और एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई है.
11.08 AM: आर्मी चीफ के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित.
10.55 AM: रक्षा राज्यमंत्री पल्लम राजू ने कहा कि कमियों को दूर करने की कोशिश हो रही है.
10.00 AM: पंजाब के कई हिस्सों में धारा 144 लागू.
09.25 AM: एमपी के इंदौर में पटवारी के घर लोकायुक्त का छापा. पटवारी का नाम एलएन यादव. जमीन समेत कई संपत्तियों का खुलासा.
08.30 AM: सेनाध्यक्ष वी के सिंह की पीएम को लिखी चिट्ठी. चिट्ठी में सेना के पास गोला-बारूद की कमी होने की जानकारी दी. एक अखबार के हवाले से खबर.
07.20 AM: भूकंप से हिले बिहार और बंगाल के कई इलाके, सुबह सवा पांच बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं.
07.18 AM: बेअंत सिंह के हत्यारे की फांसी को लेकर आज पंजाब बंद का आयोजन, ऐहतियात के तौर पर कई शहरों में धारा 144.
07.15 AM: बलवंत सिंह की फांसी की सज़ा के खिलाफ पंजाब के कई शहरों में प्रदर्शन, राष्ट्रपति से आज मिलेंगे सीएम प्रकाश सिंह बादल.
07.13 AM: संसद की सुपरमैसी पर ब्लॉग के जरिये अन्ना ने दिया जवाब, कहा-कानून बनाने का अधिकार संसद का लेकिन इसमें जनता की भी हो भागीदारी.
07.10 AM: घूसकांड का खुलासा होने के बाद तेजिंदर सिंह ने आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह पर ठोंका मुकदमा, एंटनी बोले- नहीं की थी लिखित शिकायत.
07.09 AM: मेरठ में कत्ल की सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति को काटकर घर में दफ्न किया.
07.07 AM: यूपी में फिर सामने आई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंदागर्दी, मुरादाबाद में मंत्री के सामने खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर की पिटाई.
07.05 AM: मुंबई में राहुल द्रविड़ के सम्मान में उमड़ी क्रिकेट हस्तियां, लंदन में होने की वजह से सचिन नहीं पहुंचे.
07.00 AM: टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका रवाना, 30 मार्च को जोहानेसबर्ग में खेला जाएगा मैच.