scorecardresearch
 

स्विमिंग पूल में डूब कर 20 साल के युवक की मौत

मुंबई के वर्सोवा में एक बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में डूबकर 20 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस इस मौत को सिर्फ एक हादसा मान रही है. पर युवक के घरवाले हत्या के पीछे साजिश का आशंका जता रहे हैं.

Advertisement
X

मुंबई के वर्सोवा में एक बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में डूबकर 20 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस इस मौत को सिर्फ एक हादसा मान रही है. पर युवक के घरवाले हत्या के पीछे साजिश का आशंका जता रहे हैं. डूबने के दौरान युवक के साथ उसके दोस्त भी थे.

20 साल का इमरान शेख की मंगलवार रात वर्सोवा के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. इमरान अपने दोस्तों के साथ इस स्विमिंग पूल में तैरने के लिए गया था. पुलिस के मुताबिर इमरान की मौत एक हादसा है. जबकि इमरान के घरवाले उसकी मौत को एक साजिश करार दे रहा है.

पुलिस के मुताबिक वर्सोवा के वूडस्टक बिल्डिंग के इस स्विमिंग पूल में इमरान के साथ उसका एक दोस्त मुद्दसर और दो लड़कियां थीं और इन सभी ने जमकर शराब पी रखी थी.

इमरान के साथियों ने उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं की. पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है. तीनों साथियों को लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस घरवालों के आरोपों की जांच भी कर रही है.

Advertisement
Advertisement