उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें अगर जरा सी भी देर हुई होती तो हजारों जानें मुश्किल में पड़ सकती थीं. यहां एक युवक ने पानी की टंकी में कीटनाशक जहर मिला दिया.
2/6
घटना कानपुर देहात के नगर पंचायत रसूलाबाद की है, यहां पानी की टंकी के कर्मचारी ने ही टंकी के पानी में एक पूरी जहर की बोतल ही घोल दी. गनीमत यह रही कि जब आरोपी कर्मचारी टंकी से उतर रहा था तभी एक और कर्मचारी ने देख लिया.
3/6
सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंचे अधिकारियों ने पानी की सप्लाई ही रुकवा दी. चेकिंग के दौरान टंकी के अंदर से कीटनाशक जहर की बोतल बरामद भी की गई.
Advertisement
4/6
पुलिस ने आरोपी कर्मचारी पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद टंकी का पूरा पानी बदलवाया गया.
5/6
पूछताछ में पता चला कि नंदकिशोर नामक कर्मचारी का झगड़ा भोला से चल रहा था. इसीलिए भोला ने उसे फंसाने के लिए पानी की टंकी में कीटनाशक डाल दिया.
6/6
हालांकि आरोपी ने टंकी में जहर मिलाने की बात मान ली है, लेकिन क्यों मिलाया यह उसने नहीं बताया है. पुलिस दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.