जेफरी एपस्टीन ने एक पूरे द्वीप को अय्याशी का अड्डा बना रखा था. ये द्वीप वर्जिन आइलैंड्स में से एक था, जहां वो कम उम्र की लड़कियों को लाता था और उसे गलत काम करने के लिए मजबूर करता था.जनवरी 2024 में सार्वजनिक किए गए अदालती दस्तावेजों से एपस्टीन से जुड़े दर्जनों लोगों के नाम सामने आए हैं. इन दस्तावेजों में एपस्टीन पर आरोप लगाने वालों, कर्मचारियों और व्यापारिक सहयोगियों के नाम शामिल हैं. इनमें से कई ने एपस्टीन के बारे में बयान दिए हैं. आरोप है कि एपस्टीन ने कई वर्षों तक मैनहट्टन, पाम बीच (फ्लोरिडा) और सेंट थॉमस के पास स्थित अपने निजी द्वीप पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया. (Photo - Reuters)
एपस्टीन के द्वीप का नाम लिटिल सेंट जेम्स है. एपस्टीन के इस 72 एकड़ के द्वीप पर कई विला हैं. यह कैरिबियाई द्वीप समूह में स्थित अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह का एक हिस्सा है. वर्जिन द्वीप समूह के लिटिल सेंट जेम्स के अलावा भी एक दूसरे द्वीप पर भी एपस्टीन का मालिकाना था. हालांकि, अपने गंदे कामों और हाईप्रोफाइल लोगों के लिए पार्टी अरेंज करने के लिए एपस्टीन लिटिल सेंट जेम्स द्वीप का इस्तेमाल करता था. (Photo - Reuters)
लिटिल सेंट जेम्स द्वीप सेंट थॉमस तट से लगभग 2 मील दूर था. एपस्टीन की अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह में कई व्यवसायों में हिस्सेदारी थी. इनमें हाइपरियन एयर भी शामिल था. बंदरगाह के एक कर्मचारी ने 2020 में सीबीएस न्यूज को बताया था कि एलएसजे (LSJ) अक्षरों वाली एक नाव का इस्तेमाल कर्मचारियों और सप्लाई को लिटिल सेंट जेम्स तक पहुंचाने के लिए किया जाता था. (Photo - Reuters)
2019 में, एपस्टीन की न्यूयॉर्क की एक जेल में मृत्यु हो गई. उस पर अभियोजकों ने यौन तस्करी की साजिश और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था. उसने खुद को निर्दोष बताया था और मुकदमे का सामना करने से पहले जेल में उनकी मृत्यु को आत्महत्या करार दिया गया था. तब अटॉर्नी जनरल डेनिस जॉर्ज ने एपस्टीन की संपत्तियों पर मुकदमा किया. सीबीएस न्यूज के मुताबिक, जॉर्ज ने कहा कि वर्जिन आइलैंड्स और लिटिल सेंट जेम्स द्वीप एपस्टीन के आपराधिक गतिविधियों को छिपाने का स्थान था. एपस्टीन अपनी दौलत और ताकत की वजह से द्वीप पर होने वाले अपराधों को छिपाने में कामयाब रहा था. (Photo - AP)
जॉर्ज के अनुसार, एपस्टीन निजी जेट से सेंट थॉमस तट पर आता था. जिससे छिपाने में मदद मिलती थी. जॉर्ज के मुकदमे के अनुसार, वहां से वह हाइपेरियन एयर के दो हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल युवा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को सेंट थॉमस और लिटिल सेंट जेम्स के बीच लाने-ले जाने के लिए करता था.कुछ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और अन्य हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने एपस्टीन को उन लड़कियों के साथ देखा था जो देखने में किशोर उम्र की लग रही थीं. (Photo - Reuters)
जॉर्ज ने बताया कि जब वह जीवित था, तब अधिकारियों को द्वीप के बाहर रोक दिया गया था और उनसे कहा गया था कि वे निजी संपत्ति में प्रवेश नहीं कर सकते. उनसे कहा गया था कि याद रखना, वह पूरे द्वीप का मालिक है. इसलिए यह ऐसी स्थिति नहीं थी कि कोई बच्चा या युवती बस भागकर पास के पुलिस स्टेशन तक जा सके. मुकदमे के अनुसार, एक 15 साल की पीड़ित ने तैरकर लिटिल सेंट जेम्स से भागने की कोशिश की थी. पीड़िता ने बताया था कि एपस्टीन उसे सेंट थॉमस ले गया और वहां अपने कार्यालय में उसके साथ दुष्कर्ण किया.उसने मुझे द्वीप पर अपने बेडरूम में भी ले गया था, जहां उसने अपने बिस्तर के खंभे पर बंदूक बांध रखी थी. मैं वहां से निकल नहीं सकती थी. द्वीप से निकलने का एकमात्र साधन या तो हेलीकॉप्टर था या नाव. (Photo - Reuters)