scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?

धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?
  • 1/6
गुरुग्राम में शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे को उनके ही सुरक्षा गार्ड ने बाजार के बीच गोलियों से छलनी कर दिया था. इलाज के दौरान जज की पत्नी रितु की मौत हो गई है, वहीं, बेटा ध्रुव जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त वहां पर 40 से अधिक लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने भी पीड़ितों को बचाने की कोशिश नहीं की. कुछ लोग डर गए थे, जबकि कई लोगों को लगा कि पुलिस वाले किसी चोरी की घटना पर कार्रवाई करने आए हैं. एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिस वाला गुस्से में था और उसके हाथ में बंदूक थी.
धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?
  • 2/6
पुलिस ने सुरक्षा गार्ड महिपाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. मामले के गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में बनी इस SIT में डीसीपी, 2 एसीपी, और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं.
धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?
  • 3/6
एएनआई के मुताबिक, रविवार को डीसीपी सुलोचना ने कहा है कि यह अब तक साफ नहीं है कि आरोपी ने जज की पत्नी और बेटे को क्यों मारा. उन्होंने कहा कि आरोपी की रिमांड की मांग की जाएगी और जांच आगे चलेगी.
Advertisement
धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?
  • 4/6
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय महिपाल यादव डेढ़ साल से जज कृष्णकांत की सुरक्षा में तैनात था. उसने हिन्दू धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म अपनाया था. बताया जा रहा है कि धार्मिक बातों पर जज की पत्नी के साथ उसकी बहस होती थी. पुलिस हिरासत में भी महिपाल कह रहा था कि धर्म परिवर्तन को लेकर जज की पत्नी उसे परेशान करती थी.
धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?
  • 5/6
घटना शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुई. जज के परिवार की सुरक्षा में तैनात गार्ड महिपाल यादव के साथ उनकी पत्नी रितु और बेटे ध्रुव खरीदारी के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित आर्केडिया मार्केट आए थे. मार्केट के बीच कार रोककर जैसे ही मां-बेटे बाहर निकले महिपाल ने उन पर गोली चला दी.
धर्म परिवर्तन पर जज की बीवी से होती थी बहस, क्या इसलिए गनर ने मारा?
  • 6/6
महिपाल ने रितु के सीने में दो गोलियां मारी और बेटे ध्रुव के माथे पर भी दो गोली मारी. इस दौरान महिपाल ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कोई भी बीच में नहीं आएगा, ये शैतान (बेटा ध्रुव) है और ये उसकी मां (रितु). इसके बाद महिपाल ने दोनों को कार में डालने की कोशिश की लेकिन इसमें असफल रहने पर वो वहां से फरार हो गया.
Advertisement
Advertisement