Virat Kohli Test Captaincy: विराट कोहली ने शनिवार को भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ दिया था. ऐसे में विराट अब भारत के लिए बतौर बल्लेबाज ही खेलते दिखाई देंगे. कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस के साथ ही दिग्गज क्रिकेटर भी स्तब्ध हैं. इसी कड़ी में भारत के सीमित ओवर्स टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम जुड़ गया है. हिटमैन रोहित शर्मा अपने साथी विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से काफी हैरान हैं. रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैरान हूं. लेकिन, भारतीय कप्तान के रूप में सफल पारी के लिए बधाई. आगे के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'