scorecardresearch
 

होली हो या ईद, फेस्टिव सीजन में 'स्मार्ट शॉपिंग' करने की पूरी गाइड

त्योहारों के दौरान पुराने बाजारों में शॉपिंग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन थोड़ी प्लानिंग और स्मार्ट ट्रिक्स के साथ आप भीड़ से बचते हुए बाजार का असली मजा ले सकते हैं.

Advertisement
X
त्योहारों के सीजन में भीड़ को मात देने का स्मार्ट तरीका (Photo: Pixabay)
त्योहारों के सीजन में भीड़ को मात देने का स्मार्ट तरीका (Photo: Pixabay)

होली हो या ईद, त्योहारों के आते ही पुराने बाजारों की रौनक बढ़ जाती है, लेकिन साथ ही बढ़ जाती है वहां की बेहिसाब भीड़ और धक्का-मुक्की. इन संकरी गलियों में घूमना किसी एडवेंचर से कम नहीं है, जहां इतिहास और खरीदारी का एक अनोखा संगम मिलता है. लेकिन अक्सर त्योहारों के नाम पर होने वाली जबरदस्त भीड़ लोगों का इरादा डिगा देती है.

सच तो यह है कि अगर आप थोड़ी प्लानिंग कर लें, तो इन बाजारों का ऐतिहासिक आकर्षण आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है. बिना किसी थकान और भीड़ की माथापच्ची के बेहतरीन सामान कैसे खोजें, बस इसके लिए कुछ स्मार्ट ट्रैवल हैक्स जानने की जरूरत है. अगर आप भी इन पुराने बाजारों को किसी मंझे हुए मुसाफिर यानी 'प्रो-ट्रैवलर' की तरह एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो बस ये कुछ आसान से तरीके आपकी पूरी ट्रिप बदल देंगे.

वक्त का सही चुनाव 

बाजार की असली रौनक देखनी है तो सुबह जल्दी निकलने का प्लान बनाएं. जब दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे होते हैं, उस समय भीड़ सबसे कम होती है और माहौल काफी शांत रहता है. कोशिश करें कि वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को घर पर आराम करें और शॉपिंग के लिए मंगलवार से गुरुवार का दिन चुनें. साथ ही, किसी भी बड़े त्योहार से ठीक 2-3 दिन पहले जाने की गलती न करें, क्योंकि उस समय पैर रखने की भी जगह नहीं होती.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भीड़ भरे त्योहारों में कैसे लें लोकल कल्चर का असली मजा? जानिए आसान तरीके

मुख्य सड़कों का मोह छोड़ें, गलियों में उतरें

बाजार का असली खजाना अक्सर सामने की चौड़ी सड़कों पर नहीं, बल्कि उन पतली और भूलभुलैया जैसी गलियों के अंदर छिपा होता है. अगर आपका इरादा थोक के भाव में खरीदारी करने का है, तो सुबह पहुंचना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होगा. इन गलियों के अंदर बसे छोटे-छोटे बाजार न केवल आपको भारी भीड़ से बचाते हैं, बल्कि वहां आपको ऐसी अनोखी चीजें भी मिल जाती हैं, जो बाहर की बड़ी और चमक-धमक वाली दुकानों पर शायद ही नजर आएं.

सफर के दौरान सावधानी और स्मार्ट मूव

पुराने बाजारों में घूमते समय अपने सामान का खास ख्याल रखें. मोबाइल और बटुए के लिए ऐसा बैग साथ रखें जिसे आप सामने की तरफ लटका सकें. अगर आप भीड़ से घबराते हैं, तो अपनी गाड़ी को बाजार से दूर पार्किंग में लगा दें और ई-रिक्शा का मजा लें. यह न केवल आपको थकावट से बचाएगा, बल्कि संकरी गलियों के बीच से निकलने का एक मजेदार अनुभव भी देगा.

यह भी पढ़ें: पुष्कर की वो 5 खास खूबियां, जो मार्च में दिखती हैं अपने असली रंग में

जायके और शॉपिंग का जुगलबंदी

Advertisement

पुराने बाजार की यात्रा तब तक अधूरी है जब तक वहां का मशहूर स्ट्रीट फूड न चखा जाए. शॉपिंग के बीच में छोटा सा ब्रेक लें और वहां की मशहूर चाट या परांठों का स्वाद जरूर लें. अगर आप ट्रेंडी कपड़े या एक्सेसरीज ढूंढ रहे हैं, तो गलियों के अंदर की छोटी दुकानें आपके लिए बेस्ट हैं. सर्दियों के मौसम में कपड़े लेने हों, तो कपड़ा बाजार की सैर जरूर करें, जहां आपको वैरायटी और सही दाम दोनों मिलेंगे.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement