साशा लुस, मॉडल
एलेक्जेंड्रा साशा अलेक्सेवना लुस (Alexandra Sasha Alexeyevna Luss) एक रूसी मॉडल और अभिनेत्री हैं (Russian Model and Actress). उन्होंने अपने करियर में दुनिया के तमाम टॉप ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की. उन्हें 2019 की फिल्म एना में एना पोलियाटोवा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है.
लुस का जन्म 6 जून 1992 को मगदान ओब्लास्ट में हुआ था, वह कम उम्र में ही मास्को चली गईं (Sasha Luss Age). वह शुरुआत में एक बैले डांसर बनना चाहती थीं, लेकिन टखने में चोट के चलते उन्होंने इसे छोड़ दिया. साशा ने 13 साल की उम्र में पहला मॉडलिंग असाइनमेंट साइन किया (Sasha Luss First Modeling Assignment).
Luss चैनल, डायर, वैलेंटिनो, लैनविन, डायर ब्यूटी, बाल्मेन, ऑस्कर डे ला रेंटा, मैक्स मारा, टॉमी हिलफिगर, एलए पेरला, कार्ल लेगरफेल्ड, मोशिनो, कैरोलिना हेरेरा और मॉन्क्लर जैसे उच्च-फैशन ब्रांडों के विज्ञापनों में दिखाई दे चुकी हैं (Sasha Luss Modeling Ad Brands) .
5 फीट 10 इंच की लुस को दुनिया की कई टॉप फैशन मैगजीन्स में चित्रित किया जा चुका है (Sasha Luss Height). उन्हें न्यूमेरो के कवर पर चार बार, वोग रूस के कवर पर दो बार, और वोग इटालिया के कवर पर भी चित्रित किया गया है. मई 2015 में, वह वोग चाइना के कवर पर दिखाई दीं (Sasha Luss on Fashion Magazine Covers).
लुस को स्टीवन मीसेल, पीटर लिंडबर्ग, कार्ल लेगरफेल्ड, इनेज़ और विनोद, मर्ट और मार्कस, विली वेंडरपेरे, पैट्रिक डेमार्चेलियर, पाओलो रोवर्सी, स्टीवन क्लेन सहित दुनिया के कुछ सबसे प्रभावशाली फैशन फोटोग्राफरों ने अपने कैमरे में कैद किया है (Sasha Luss Captured by t.op Fashion Photographers)
16 साल की उम्र में, उन्होंने मॉस्को फैशन वीक स्प्रिंग/समर 2008 के दौरान अलीना अखमदुल्लीना के लिए अपने पहले फैशन शो में हिस्सा लिया. उन्हें डीएनए मॉडल मैनेजमेंट कंपनी ने साइन किया जिसके बाद, वह यूरोप और न्यूयॉर्क के फैशन शो में हलचल मचाने लगीं. लुस ने 2011 में पेरिस में एलीट मॉडल मैनेजमेंट और मिलान में वूमेन मैनेजमेंट के साथ एक डेवलपमेंट मॉडल के रूप में हस्ताक्षर किया. इसके बाद, उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों, जैसे प्रादा, वैलेंटिनो, केल्विन क्लेन, लुई वुइटन और गिवेंची के लिए फॉल/विंटर 2013 सीजन के दौरान 58 शो किए. स्प्रिंग/समर 2014 के दौरान, लूस ने 53 फैशन शो में वॉक किया, जिससे वह उस समय की सबसे ज्यादा डिमांड वाली मॉडल बन गईं. उन्हें 2013 में ग्लैमर रूस ने मॉडल ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया. लूस ने 2014 फॉल/विंटर वर्साचे जीन्स एडी कैंपेन में अभिनय किया. 2016 में, लूस ला पेरला के फॉल/विंटर 2016 के एड कैंपेन में (वैलेरी कॉफ़मैन और लियू वेन के साथ) में मर्ट और मार्कस की तस्वीरों में दिखाई दीं. वह ओलिवियर रूस्टिंग की ऑल स्टार कास्ट फॉर द बाल्मेन फॉल/विंटर 2016 का भी हिस्सा थीं, जिसमें किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट, फ्रांसिस्को लाचोव्स्की, जोन स्मॉल, जॉन कोर्तजारेना, जॉर्डन डन और एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो भी शामिल थीं. उनके लिए फोटो शूट स्टीवन क्लेन ने किया था (Sasha Luss Modeling Career).
2017 में, लुस ने फिल्म वेलेरियन एंड द सिटी ऑफ ए थाउजेंड प्लैनेट्स में राजकुमारी लिहो-मीना की भूमिका निभाई. 2019 में, उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म एना की टाइटल रोल में एक रूसी एजेंट के रूप में अभिनय किया (Sasha Luss Acting Career).