scorecardresearch
 
Advertisement

पामेला चोपड़ा

पामेला चोपड़ा

पामेला चोपड़ा

पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) एक गायिका थीं. वह दिग्गज बॉलीवुड फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी थीं. वह एक फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं. 20 अप्रैल 2023 को पामेला चोपड़ा का 74 वर्ष की आयु में मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में निधन हो गया (Pamela Chopra Died).

पामेला चोपड़ा का जन्म 1938 में एक भारतीय सेना के घर हुआ था (Pamela Chopra Born). उनके पिता मोहिंदर सिंह थे. तीन बच्चों में वो सबसे बड़ी थीं और उनके दो छोटे भाई थें. वह अभिनेत्री सिमी गरेवाल की चचेरी बहन थीं (Pamela Chopra Family). 

पामेला ने 1970 में फिल्म निर्माता यश चोपड़ा से शादी की (Pamela Chopra Husband). उनकी शादी अरेंज्ड थी. उनके परिवारों ने पारंपरिक भारतीय तरीके से उनकी शादी की थी. उनके दो बेटे हुए, आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) (1971) और उदय चोपड़ा (Uday Chopra) (1973). आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं. उन्होंने अभिनेत्री रानी मुखर्जी से शादी की है. उदय एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं (Pamela Chopra Son).

चोपड़ा ने फिल्म से जुड़े कई क्षेत्रों में काम किया था. उन्होंने अपने पति के कई फिल्मों में गाने गाए थे, जिनमें कभी कभी (1976) और मुझसे दोस्ती करोगे! (2002) शामिल है (Pamela Chopra Songs).

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement