scorecardresearch
 
Advertisement

के. एन. नेहरू

के. एन. नेहरू

के. एन. नेहरू

के. एन. नेहरू (K. N. Nehru) तमिलनाडु से डीएमके के नेता हैं.  वह 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तिरुचिरापल्ली वेस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से वे पहले भी कई बार विधायक रह चुके हैं. वे तमिलनाडु सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री हैं, साथ ही नगर प्रशासन, शहरी विकास और जल आपूर्ति विभाग भी संभाल रहे हैं. 

के. एन. नेहरू का जन्म तिरुचिरापल्ली जिले में हुआ था. उनका राजनीतिक सफर तीन दशक से भी ज्यादा लंबा है. तमिलनाडु में उनकी अच्छी पकड़ है. उन्होंने ललगुड़ी और तिरुचिरापल्ली वेस्ट जैसी सीटों का प्रतिनिधित्व किया है.
 
साल 2026 के शुरुआत में ही वो एक बड़े विवाद में घिर गए. मद्रास हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि विजिलेंस और एंटी-करप्शन विभाग (DVAC) एक कथित “नौकरी के बदले पैसे” घोटाले की जांच करे. खबरों के अनुसार इस मामले में आरोप है कि नगर प्रशासन विभाग में नौकरी देने के बदले 25 लाख से 35 लाख रुपये तक रिश्वत ली गई.

के. एन.  नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और अब त्रिची में रहते हैं. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. उनका बेटे के.एन. अरुण नेहरू भी डीएमके की त्रिची शाखा में एक्टिव है. नेहरू के तीन छोटे भाई, एक बड़ी बहन और दो छोटी बहनें हैं.

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement