चौधरी जुबैर अहमद आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं. वे सीलमपुर से पांच बार कांग्रेस के विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद के बेटे हैं. 29 अक्टूबर 2024 को चौधरी जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. पहले वे बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर थे. उनकी पत्नी शगुफ्ता चौधरी जुबैर भी कांग्रेस पार्षद थीं, उन्होंने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में पार्टी ने चौधरी जुबैर अहमद को सीलमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है.