महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अजीबोगरीब परंपरा के चलते होती है भैंसों की लड़ाई. सोलापुर के नेवारे इलाके में स्थानीय ग्रामदेवी मां येलम्मा की पूजा के दौरान निकलती है यात्रा. इसी दौरान होती है ये मशहूर भैंसों की लड़ाई जिसमें आस-पास के इलाकों के भारी भरकम भैंसे हिस्सा लेते हैं.