scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें शनिवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Advertisement
X
Top Tech News Of The Day
Top Tech News Of The Day
स्टोरी हाइलाइट्स
  • यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल
  • हम यहां टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं
  • जानिए नए नए गैजेट्स के बारे में

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

WhatsApp में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आए ये दो नए फीचर्स, जानें इनके बारे में
WhatsApp बीटा में दो नए फीचर्स ऐड किए गए हैं. ये फीचर्स एंड्रॉयड यूजर्स के शामिल किए गए हैं. हालांकि, दोनों ही फीचर्स ज्यादा बड़े नहीं हैं. जो फीचर वॉट्सऐप बीटा में ऐड किए गए हैं उनमें से वॉयस नोट्स और दूसरा स्टिकर पैक से जुड़ा हुआ है. उम्मीद है कि जल्द ही इन फीचर्स को सभी एंड्रॉयड यूजर्स को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

SpO2 सेंसर और GPS के साथ Garmin की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत
फिटनेस फोकस्ड स्मार्टवॉच Garmin Forerunner 55 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे इस महीने की शुरुआत में US में लॉन्च किया गया था. इसे राउंड डायल और तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसमें स्टैंडर्ड 20mm स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है. इसमें SpO2 सेंसर और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Advertisement

WhatsApp Pay: भारत में अब ज्यादातर यूजर्स को मिल रहा है ये फीचर, पिछले साल हुआ था जारी
WhatsApp Pay को भारत में पिछले साल नवंबर में लाइव किया गया था और अब इसका विस्तार करते हुए इसे ज्यादा यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है. फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने पहले ही ये जानकरी दे दी थी कि नए पेमेंट फीचर को धीरे-धीरे यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.

Jio ने पेश किया ये नया प्रीपेड प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3GB डेटा
Reliance Jio ने पिछले कुछ दिनों में कई नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है. अब कंपनी ने साइलेंटली लंबी वैलिडिटी वाले एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है. जियो का ये प्लान 3,499 रुपये वाला है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से.

5000mAh बैटरी के साथ Realme का ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये
Realme C11 2021 को भारत में बिना किसी शोर-शराबे के लॉन्च कर दिया गया है. इसके लिए कोई लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया था. बल्कि फोन को सीधे देश में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. इस फोन को पिछले महीने रूस में लॉन्च किया गया था. ये फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए फर्स्ट जनरेशन Realme C11 का नया वर्जन है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement