यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
1 सितंबर से लाइव होने वाले हैं Disney+ Hotstar के नए प्लान्स, यहां जानें डिटेल
Disney+ Hotstar ने घोषणा की है कि नए सब्सक्रिप्शन पैक 1 सितंबर से लाइव हो जाएंगे. कंपनी 399 रुपये में एक साल के लिए आने वाले VIP सब्सक्रिप्शन को बंद करने जा रही है. साथ ही अब सभी यूजर्स सारे कंटेंट्स का एक्सेस मिलेगा. जोकि, फिलहाल नहीं दिया जाता.
सस्ते JioPhone Next की बिक्री 10 सितंबर से होगी शुरू, सेल से पहले फीचर्स आए सामने
JioPhone Next को करीब दो महीने पहले पेश किया गया था. ये एक अफोर्डेबल 4G फोन है, जिसकी घोषणा इस साल जून में रिलायंस AGM के दौरान की गई थी. AGM के दौरान कंपनी ने फोन का डिजाइन शोकेस किया था और केवल कुछ ही स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी थी. हालांकि, अब इसके फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं.
Xiaomi का पहला स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा पूरा पैसा वापस, कंपनी ने की घोषणा
Xiaomi ने हाल ही में चीन में Mi Mix 4 को लॉन्च किया. ये कंपनी का पहला फोन है, जिसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है. इस इवेंट के दौरान कंपनी ने घोषणा की कि कंपनी के पहले फोन को प्री-ऑर्डर के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को उनका पैसा वापस किया जाएगा.
Instagram में आया नया फीचर, आपत्तिजनक कमेंट या मैसेज से यूजर्स को बचाएगा
फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ने एक नए फीचर को जारी किया है. इस फीचर को एंटी-एब्यूज नाम दिया गया है. जैसा की नाम से ही साफ इस फीचर से यूजर्स को एब्यूजिव कंटेंट देखने से ये बचाएगा. एब्यूज कंटेंट में रेसिस्ट, सेक्सिट, होमोफोबिक और दूसरे टाइप्स के एब्यूज शामिल हैं.
Twitter इंडिया से हटे मनीष माहेश्वरी, अब जाएंगे अमेरिका, नई भूमिका में रहेंगे
Twitter इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के लिए US में ऑपरेशन्स संभालेंगे. माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर करीब दो साल बने रहे. उन्होंने साल 2019 में ट्विटर इंडिया को जॉइन किया था.