iQOO ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iQOO Z11x 5G है. इस हैंडसेट को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन है. Antutu बेंचमार्क पर 1 मिलियन स्कोर हासिल हुए हैं.
iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी, Origin OS 6 के अलावा IP68 एंड IP 69+ रेटिंग दी गई है. कंपनी ने इसमें 50MP का AI कैमरा दिया है और 32MP का सेल्फी कैमरा है. आइये इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
iQOO Z11x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Z11x 5G में 6.76-inch का फुल एचडी प्लस स्क्रीन दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. साथ ही इसमें 1200 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
iQOO Z11x 5G का प्रोसेसर
iQOO Z11x 5G में 2.5GHz ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm का यूज किया है. साथ ही में Mali-G615 MC2 GPU का यूज किया गया है. इसमें 6GB / 8GB LPDDR4x RAM के ऑप्शन मिलते है. वहीं स्टोरेज के 128GB / 256GB (UFS 3.1) ऑप्शन मिलते है.
iQOO Z11x 5G का कैमरा सेटअप
iQOO Z11x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है. 2MP का डेप्थ सेंसर है. रियर कैमरा की मदद से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है. 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
iQOO Z11x 5G की बैटरी
आइकू के इस हैंडसेट में 7200mAh की बैटरी दी गई है, जिसको चार्ज करने के लिए 44W का फास्ट चार्जर मिलेगा. चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे ये मोबाइल फोन्स
iQOO Z11X 5G की कीमत
iQOO Z11X 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 6GB + 128GB मॉडल मिलता है. 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है. इसमें टॉप एंड 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है. 16 मार्च से इसकी सेल शुरू होगी.
लॉन्च ऑफर के तहत मैक्सिमम 2 हजार रुपये तक सेवक करने का मौका मिलेगा. इसके लिए एक्सिस बैंक और SBI बैंक कार्ड यूज करना होगा.